फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Accused of fraud in the name of providing plot

Karnal News: प्लॉट दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप

Thu, 02 Apr 2026 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 02 Apr 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Accused of fraud in the name of providing plot
करनाल। आरके पुरम इलाके में 75 वर्षीय विधवा महिला कमला देवी से प्लॉट दिलाने के नाम पर दो लोगों पर 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पंचायती जमीन को निजी दिखाकर फर्जी एग्रीमेंट करवा दिया। पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर कमला देवी ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई। अब मामले की जांच सेक्टर 32,33 थाना पुलिस को साैंपी गई है।
विज्ञापन


आरके पुरम पार्ट-2 निवासी कमला देवी ने बताया कि वह घरों में साफ-सफाई का काम कर गुजारा करती हैं। शेरा नाम के व्यक्ति के घर काम करती थीं। शेरा ने उन्हें रहने के लिए प्लॉट दिलाने का झांसा दिया। प्राॅपर्टी डीलर बिट्टू त्यागी से मुलाकात करवाई। त्यागी ने बताया कि बलवान कुमार अपना प्लॉट बेच रहा है। 15 लाख रुपये में इस प्लाट का सौदा तय करवा दिया। 15 लाख रुपये लेकर आरोपी कमला देवी को तहसील कार्यालय ले गए, वहां एग्रीमेंट तैयार करवा दी। रजिस्ट्री मांगी तो घर जाकर देने का झूठा आश्वासन दिया गया। प्लॉट पर नींव भरवाने पहुंचीं तो आसपास के लोगों ने बताया कि यह जमीन पंचायत की है। तब तक वह प्लॉट में 30 हजार रुपये की मिट्टी डलवा चुकी थीं। शेरा ने उनसे ईंटों के नाम पर 54 हजार रुपये भी लिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed