फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Accused of fraud arrested

Karnal News: धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 02:29 AM IST
विज्ञापन
Accused of fraud arrested
- आरोपी से 25000 रुपए की नकदी बरामद, अमेरिका भेजने के नाम पर ली थी रकम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। धोखाधड़ी के मामले में निसिंग थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से 25 हजार रुपये की नकदी भी बरामद की गई। आरोपी ने युवक को अमेरिका भेजने के नाम पर 26 लाख रुपये में सौदा किया था। जुलाई 2022 में पीड़ित से आरोपी ने 18.45 लाख रुपये लिए थे।
पुलिस ने बताया कि धोखाधड़ी के मामले में 21 नवंबर को राहड़ा हाल घोगड़ीपुर निवासी आरोपी श्रीकांत को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि धोखाधड़ी के मामले में दरड़ निवासी शिकायतकर्ता रामकुमार ने एक सितंबर 2022 को शिकायत दी थी कि रामपाल, रायसिंह, ममता निवासी घोघड़ीपुर, श्रीकांत निवासी राहड़ा, प्रवीण और जना राम निवासी पाई, कैथल के विदेश भेजने वाले गिरोह ने उसके बेटे दीपक को अमेरिका भेजने के नाम पर धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता की मुलाकात रामपाल और उसके अन्य सभी साथियों के साथ हुई थी। आरोपियों ने शिकायतकर्ता को बताया कि वह इमिग्रेशन का काम करते हैं। इसके बाद शिकायतकर्ता ने अपने बेटे दीपक को अमेरिका भेजने के लिए आरोपियों ने फरवरी 2022 में 26 लाख में सौदा किया था। शिकायतकर्ता ने अपने बेटे के सभी डॉक्यूमेंट और 18.45 हजार रुपए आरोपी को जुलाई 2022 में दिए थे। बाकी रुपए काम होने के बाद देना तय हुआ था। रुपए देने के बाद आरोपी ने शिकायतकर्ता को टरकाते रहे। कुछ दिनों बाद आरोपियों ने फोन उठाने बंद कर दिए और जब शिकायतकर्ता रुपए लेने के लिए बोला तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देने लगे। आरोपियों के खिलाफ थाना निसिंग में 11 अक्तूबर 2022 को धारा 406, 420, 506, 120बी और इमिग्रेशन एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed