{"_id":"669c55aa96d2a1a75a0e20d7","slug":"accused-of-firing-outside-the-camp-arrested-karnal-news-c-18-knl1008-434530-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: डेरे के बाहर गोली चलाने का आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: डेरे के बाहर गोली चलाने का आरोपी काबू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। गोंदर गांव में कर्मपाल के घर के बाहर गोली चलाने वाले आरोपी को सीआईए टू ने काबू कर लिया है। टीम ने आरोपी को हिसार जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। आरोपी ने खुलासा किया कि वह लूट के इरादे से डेरे पर पहुंचे थे लेकिन वारदात को अंजाम नहीं दे पाए। इसलिए उन्होंने घर के बाहर करीब सात फायर किए थे। जिसके खोल पुलिस ने बरामद किए थे। सीआईए टू निरीक्षक संदीप ने बताया कि उप निरीक्षक दशरथ की अध्यक्षता में टीम ने 17 जुलाई को जींद के दरियावाला गांव निवासी राहुल को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर रिमांड पर लिया था।
आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि जिस कार में सवार होकर 24 जनवरी की रात को वह डेरे पर गए थे। वह उन्होंने इंद्री क्षेत्र से एक व्यक्ति से छीनी थी। आरोपी हिसार में ऑनर किलिंग डबल मर्डर मामले में जेल में बंद था। आरोपी ने तीन साथियों के नाम का खुलासा किया है।