फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Accused of cheating on the pretext of getting loan arrested

Karnal News: लोन दिलवाने के बहाने ठगी करने का आरोपी दबोचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 03:11 AM IST
विज्ञापन
Accused of cheating on the pretext of getting loan arrested
नीलोखेड़ी। लोन दिलवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने लोन दिलवाने के नाम पर ब्लैंक चैक के जरिए खाते से करीब 4.35 लाख रुपये निकाले थे। इस मामले में पीड़ित ने नीलोखेड़ी थाने में मामला दर्ज कराया था। पुलिस के अनुसार कैथल के भागल निवासी आरोपी सुनील कुमार जो कि शिव कालोनी में रह रहा था। आरोपी को पुलिस ने सेक्टर-तीन से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफी नीलोखेड़ी निवासी पीड़ित हरीश 13 मई 2023 को पुलिस चौकी सेक्टर- चार में शिकायत दी थी। आरोपी ने खुद को ऑस्कर कंपनी का कर्मचारी बताकर पीड़ित को लोन दिलाने का झांसा दिया था। आरोपी ने पीड़ित से कीमती दस्तावेज और चार ब्लैंक चैक भी ले लिए थे। ब्लैंक चैक के जरिए आरोपी ने पीड़ित के खाते से 4.35 लाख रुपये निकाल लिए। इसके अलावा दस हजार रुपये पहले ले लिए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed