{"_id":"6836238dd99d772dff01957e","slug":"accused-of-burning-sandeep-alive-by-pouring-petrol-on-him-karnal-news-c-18-knl1008-656229-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: संदीप को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: संदीप को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का आरोप
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। थाना शहर क्षेत्र में सोमवार को पेट्रोल डालकर युवक की जलने से मौत के मामले में मृतक संदीप के परिजनों ने लड़की पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि लड़की ने खुद कॉल करके अपने घर बुलाया था, इसके बाद घर में संदीप पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया गया। शिकायत पर थाना शहर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
मृतक संदीप के भाई ने बताया कि सोमवार की दोपहर को उसके पिता ने कॉल करके उसे अस्पताल बुलाया था। यहां उसकी संदीप से बात हुई थी। उस दौरान संदीप ने बताया कि लड़की ने खुद कॉल करके उसे अपने घर बुलाया था। लड़की के पिता और भाई ने उस पर पेट्रोल डालते हुए आग लगाकर उसे मारने का प्रयास किया गया। उनका कहना है कि संदीप खुद को आग नहीं लगा सकता।
कटा बाग निवासी संदीप को आग लगने के बाद मौके पर लोग एकत्रित हो गए थे। लोगों ने सूचना 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को दी। पुलिस उसे मेडिकल कॉलेज लेकर आई थी। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया था। परिवार के लोगों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उपचार के दौरान सोमवार की रात को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा। इधर, थाना शहर के प्रभारी प्रवीन कुमार का कहना है कि हत्या हुई या युवक ने आत्महत्या की है, यह जांच का विषय है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य भी जुटाए।
डिलीवरी बॉय का काम करता था युवक
परिवार के अनुसार संदीप की उम्र 22 वर्ष थी। वह ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप के लिए डिलीवरी ब्वॉय के तौर पर काम करता था। आरोप है कि पढ़ाई के दौरान उसकी मुलाकात थाना शहर क्षेत्र की रहने वाली लड़की से हुई थी। तभी से वह उसके संपर्क में था।