फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Accused arrested for stealing in mobile shop

मोबाइल की दुकान में चोरी करने वाले आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for stealing in mobile shop
पुलिस के डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने मोबाइल की दुकान में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सेक्टर-4 निवासी गौरव ने शिकायत दी थी कि 19 दिसंबर 2021 की रात करीब 10 बजे सेक्टर 4 स्थित मोबाइल की दुकान का ताला लगाकर घर चला गया था। अगले दिन सुबह जब दुकान पर आया तो दुकान का ताला टूटा मिला। सामान चेक करने पर दुकान में से कई मोबाइल व करीब 25 हजार रुपये की नकदी गायब थी।
विज्ञापन

शिकायत पर सिटी थाना में मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच डिटेक्टिव स्टाफ करनाल की टीम को सौंपी गई। जांच करते हुए हेड कांस्टेबल गुरपाल ने 31 जनवरी को एक आरोपी इंद्राज निवासी गांव उपली थाना घरौंडा जिला करनाल को घरौंडा से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने के बारे में खुलासा किया। आरोपी शराब का नशा करने का आदी है जो नशा पूर्ति के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देता रहता है। आरोपी के खिलाफ पहले भी करनाल व पानीपत में चोरी के छह मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। इनमें से कई मामलों में आरोपी जमानत पर था। आरोपी के कब्जे से चोरी के पांच मोबाइल, डाटा केबल व चार्जर बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed