{"_id":"5ea6f3e48ebc3e90906144f6","slug":"according-to-malaria-knowledge-in-village-jalmana-sarpanch-and-all-the-health-workers-attand-a-meeting170","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलेरिया जागरूकता को सरपंच और स्वास्थ्य कर्मियों ने की मीटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलेरिया जागरूकता को सरपंच और स्वास्थ्य कर्मियों ने की मीटिंग
विज्ञापन
जलमाना सरपंच कार्यालय में मीटिंग करती सरपंच व स्वास्थ्य विभाग की टीम
- फोटो : AMAR UJALA
जलमाना। मलेरिया की रोकथाम को लेकर सरपंच व स्वास्थ्य कर्मियों की बैठक हुई। जिसमें एएनएम ऐश तंवर व आशा वर्करों ने भाग लिया। इस अवसर पर सरपंच सुरिन्द्र कौर भंगु ने स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की अपील पर कहा कि बरसाती सीजन शुरू हो गया है ऐसे में साफ सफाई को लेकर हमारी जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। जिसके लिए हमारी पंचायत गांव में नालों और गलियों सहित विशेषकर उन स्थानों की साफ सफाई की और ध्यान दे रही है, जहां कूड़ा करकट एकत्रित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एएनएम ऐश तंवर ने बताया कि इस मौसम में घरों के आसपास गड्ढों में मच्छर पनपते है । ऐसे में मलेरिया, डायरिया, डेंगू आदि संक्रमित बीमारी फैलने का खतरा बढ़ जाता है। हमे सावधानी बरतने की जरूरत है जिसमें स्वास्थ्य विभाग की और से एमपीएचडब्लू व एएनएम स्टॉफ को अलर्ट ड्यूटी देने की हिदायत है। एएनएम को गांव में बुखार पीडितों पर नजर रखनी होगी और एमपीएचडब्लू रक्त का सैंपल लेंगे। सीएचसी स्तर पर स्लाइडों की जांच की जाएगी, रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने पर विभाग निशुल्क इलाज मुहैया कराएगा और विभाग की और से एक दिन सुनिश्चित भी किया गया है जिस दिन टीम कूलर, होद व घरों की छत पर रबड़ के बर्तनों की जांच करेगी। पानी भरा होने की स्थिति में लारवा चेक करने तथा खाली करने के निर्देश हैं। जिन टैंकों में लारवा मिलें, उन मकान मालिकों को नोटिस देने के निर्देश दिए। सरपंचों से मिलकर पेयजल टंकियों पर ढक्कन लगवाने का प्रयास करेंगें, इससे पानी में कीटाणु नहीं पड़ेंगे। स्वच्छ पेयजल इस्तेमाल होने से डायरिया जैसी खतरनाक बीमारियों पर अंकुश लगेगा।
जिला स्वास्थ्य अधिकारियों की और से दिशा निर्देश दिए गए है कि मलेरिया के जागरूकता अभियान में आशा वर्कर्स व गांवों की स्वच्छता कमेटी मिल कर काम करेंगी। इस मौके पर सरपंच सुरिन्द्र कौर भंगु,प्रेम सिंह जागलान, एएनएम ऐश तंवर, एलएचवी चन्दरकान्ता, किरण, पूजा, रेनु, कुशम व दीपा आशा वर्कर मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन