फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Woman Died In accident

मंदिर से लौट रही दो महिलाओं को क्रेन ने कुचला, एक की मौत, दूसरी घायल

Thu, 12 Sep 2019 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 12 Sep 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
A Woman Died In accident
प्रतीकात्मक तस्वीर

अराईपुरा रोड पर एक क्रेन चालक ने दो महिलाओं को कुचल दिया। इससे एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर घायल है। दोनों महिलाएं मंदिर से अपने घर लौट रही थी।

विज्ञापन


गंभीर अवस्था में महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। पुलिस ने क्रेन को अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बुधवार की दोपहर करीब सवा 12 बजे भोला कालोनी निवासी 45 वर्षीय महिला राजवंती अपनी साथी 35 वर्षीय रीना के साथ नगरखेड़ा मंदिर से घर की तरफ लौट रही। अराईपुरा रोड पर ओम बिल्डिंग मैटीरियल स्टोर के सामने पीछे से आ रही एक क्रेन ने दोनों महिलाओं को कुचल दिया। इस दुर्घटना में राजवंती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि रीना बुरी तरह से घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गये। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। राहगीरों की सहायता से घायल महिला को घरौंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। अस्पताल के डॉक्टरों ने महिला को प्राथमिक उपचार के बाद करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कालेज में रेफर कर दिया।


अराईपुरा रोड पर मंदिर से लौट रही दो महिलाओं को क्रेन ने कुचल दिया। इसमें से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर है। शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला मुख्यालय भिजवा दिया है। क्रेन को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। - इंस्पेक्टर सचिन कुमार, थाना प्रभारी घरौंडा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed