फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Academic evaluation and efficiency of students will be checked

विद्यार्थियों के शैक्षिक मूल्यांकन और दक्षता की होगी जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
Academic evaluation and efficiency of students will be checked
करनाल। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के शैक्षिक मूल्यांकन और दक्षता की जांची होगी। इसके लिए मानव एवं विकास मंत्रालय, एनसीईआरटी और राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत 12 नवंबर को रेंडम नेशनल अचीवमेंट सर्वे (नैस) होगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर पर तीन साल में एक बार यह सर्वे होता है। किन स्कूलों के विद्यार्थी इसमें हिस्सा लेंगे, इसका चुनाव सर्वे के दिन ही रेंडम होगा। सर्वे में तीन दिन का समय ही शेष है। बताया जा रहा है कि स्कूलों में 22 और 29 अक्तूबर को मॉक टेस्ट कराते हुए पूर्वाभ्यास भी कराया गया था। इस टेस्ट में न केवल बच्चों को सर्वे के बारे में बताया जा रहा है, बल्कि विद्यार्थियों का मॉक टेस्ट के माध्यम से पूर्वाभ्यास भी कराया जा रहा है, ताकि शैक्षिक मूल्यांकन और दक्षता की रिपोर्ट अच्छी आए।
विज्ञापन

कक्षा तीसरी, पांचवी, आठवीं व 10वीं के विद्यार्थी होंगे शामिल
सर्वे में कक्षा तीसरी, पांचवी, 8वीं व 10वीं के विद्यार्थियों की दक्षता का आंकलन करेंगे। कोरोना महामारी के बाद विद्यार्थी अपने शैक्षिक मूल्यांकन सुधार में जुटे हुए हैं। सर्वे को लेकर अध्यापक विद्यार्थियों का अभ्यास करा रहे हैं। सर्वे में देशभर से कक्षा तीसरी में 29603 स्कूल, पांचवीं में 28656, आठवीं में 46062 और 10वीं के 48564 स्कूल शामिल होंगे। इनके कुल 38 लाख विद्यार्थी सर्वे के तहत टेस्ट देंगे। प्रत्येक स्कूल से 30 बच्चों का बैच ही टेस्ट में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वे में इन विषयों के पूछे जाएंगे प्रश्न
सर्वे में सैंपल पेपर के अनुसार, शैक्षिक मूल्यांकन के आधार पर भविष्य में स्कूलों और शिक्षकों की शैक्षणिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए शैक्षणिक नीतियां और कार्यक्रम तैयार कर विद्यार्थियों के सीखने में सुधार लाने के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत कार्य किए जाएंगे।

- तीसरी व पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों से हिंदी, गणित पर्यावरण अध्ययन से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।
- आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों से हिंदी, गणित, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।
- 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों से गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी व आधुनिक भारतीय भाषा के संदर्भ में प्रश्न पूछे जाएंगे।
सरकारी स्कूलों में तीसरी, पांचवीं, आठवीं और दसवीं कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थियों के शैक्षिक मूल्यांकन एवं दक्षता को जांचने के लिए 12 नवंबर को नेशनल अचीवमेंट सर्वे होगा। इसमें ओएमआर शीट पर परीक्षा आयोजित होगी। सर्वे को लेकर तैयारियां जारी हैं।
-रोहताश वर्मा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed