फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Absconding supervisor of the company with eight and a half lakh rupees caught

Karnal News: कंपनी के साढ़े आठ लाख लेकर फरार सुपरवाइजर काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
Absconding supervisor of the company with eight and a half lakh rupees caught
- आरोपी से आठ लाख रुपए नकद और बाइक बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जिला पुलिस करनाल की बर्गलरी स्टाफ की टीम ने कंपनी के साढ़े आठ लाख रुपए और बाइक लेकर फरार होने वाले आरोपी सुपरवाइजर को गिरफ्तार किया है। टीम ने सूचना के आधार पर आरोपी रोहित निवासी श्याम गली जुंडला गेट करनाल को कर्ण लेक से गिरफ्तार किया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन का रिमांड हासिल किया गया था। रिमांड के दौरान आरोपी की निशानदेही पर उसके कब्जे से आठ लाख रुपए नकद व बाइक बरामद की गई।
पूछताछ में पाया गया कि आरोपी रोहित को 2020 में थाना शहर पुलिस ने स्नैचिंग के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। आरोपी ने जल्द अमीर बनने के लिए वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

यह था मामला
अमन अरोड़ा निवासी सेक्टर-74, करनाल ने शिकायत दी थी कि करीब तीन महीने पहले उसने अपनी फैक्टरी में बतौर सुपरवाइजर रोहित निवासी जुंडला गेट करनाल को लगाया था जोकि पेमेंट लाने का काम करता था। 21 जनवरी को भी उसने सुपरवाइजर रोहित को फैक्टरी की मोटरसाइकिल देकर करण निवासी सेक्टर-7 से पेमेंट लाने के लिए भेजा मगर वह पेमेंट और मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया।

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र। नया बसअड्डा। संवाद

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र। नया बसअड्डा। संवाद

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र। नया बसअड्डा। संवाद

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र। नया बसअड्डा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed