फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Abortion centre Expose in cm city

सीएम सिटी में गर्भपात केंद्र का भंडाफोड़

Sun, 17 Jan 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल Updated Sun, 17 Jan 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
रामनगर स्थित सीएम मनोहर लाल के आवास के पास शनिवार को एक सरकारी एएनएम अपने ही घर में गर्भपात करती पकड़ी गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला से लिए 15 हजार रुपये और गर्भपात की दवाइयां व औजार बरामद किए हैं। उधर, सिटी थाना पुलिस ने एएनएम सुमन सोलंकी, गर्भपात को आई महिला रीना निवासी बागपति और उसके रिश्तेदार सपना व राजेंद्र निवासी चांद समंद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। रीना को मेडिकल कालेज में दाखिल कराया गया है, जबकि अन्य तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सीएम सिटी में कन्या भ्रूण हत्या को बेखौफ अंजाम दिया जा रहा है। इसी इसे पूरे प्रदेश की स्थिति का सहज ही अंदाला लगाया जा सकता है। एक सप्ताह में स्वास्थ्य विभाग की टीम की ऐसा दूसरा खुलासा किया है। रामनगर एरिया में ही सीएम मनोहर लाल का आवास है। आवास से चंद कदम दूर एक सरकारी एएनएम सुमन सोलंकी अपने घर में ही गर्भपात केंद्र चला रही थी। सूचना के बाद शनिवार को सीएमओ डॉ. संतलाल वर्मा व डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेंद्र सिंह की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सुमन के घर पर रेड डाली तो वह एक महिला का गर्भपात करती पकड़ी गई। कई घंटेचली जांच में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दवाइयां व एबार्शन टूल्स बरामद किए हैं। टीम ने गर्भपात कराने आई रीना, उसके रिश्तेदार राजेंद्र व सपना को भी काबू कर लिया है। वहीं, रीना को मेडिकल कालेज में दाखिल कराया है, क्योंकि टीम पहुंचने तक एएनएम रीना को गर्भपात की दवाई दे चुकी थी।
विज्ञापन

बाक्स
नरेश के जुड़े हैं एएनएम से तार
स्वास्थ्य अधिकारियों कहना है कि इस मामले में शामिल ठाकुर अस्पताल का कर्मचारी नरेश कुमार भी शामिल है, जो मौके से फरार है। नरेश के माध्यम से ही गर्भपात की डील हुई। पुलिस नरेश की तलाशी जुटी है। पुलिस का मानना है कि नरेश ही महिलाओं को गर्भपापत के लिए एएनएम सोलंकी के यहां भेजता था। पुलिस अब इस गौरखधंधे में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है। बता दें कि हाल ही में सीएम मनोहर लाल ने ठाकुर अस्पताल का उद्घाटन किया था। गौरतलब है कि इससे पहले भी जगदम्बा अस्पताल में भ्रूृण जांच करते हुए पानीपत की एक सरकारी नर्स को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया था, जबकि डॉक्टर मौके से फरार हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
घर ही रखे थे सभी उपकरण
रामनगर इलाके में सरकारी नर्स सुमन सोलंकी ने अपने घर पर ही गर्भपात केंद्र खाले रखा था। टीम को बड़ी मात्रा  गर्भपात की दवाइयां व औजार भी मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम में सिविल सर्जन डॉ. एसएल वर्मा, डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. राजेंद्र सिंह, ड्रग कंट्रोलर डॉ. गुरचरण सिंह, डॉ. नीरू सहित सिटी थाना प्रभारी मोहनलाल शामिल रहे।


वर्जन
सूचना मिली थी कि रामनगर में एक नर्स अपने घर में कन्या भ्रूण हत्या करती है। छापामार कार्रवाई में उसे रंगेहाथ पकड़ा गया है। उसके घर से गर्भपात की दवाइयां और औजार भी बरामद किए गए हैं। कन्या भ्रूण हत्या करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। टीम लगातार छापामारी कर ऐसे लोगों को जेल भिजवाएगी। अगर कोई ऐसा घिनौना कार्य करता है तो लोग उसकी सूचना विभाग को दें।  
डा. संतलाल वर्मा, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed