{"_id":"6276e4dabbf4ad0ba634662e","slug":"aayega-ne-liye-chhad-sawara-aayega-devotees-dance-on-the-hymn-karnal-news-knl107440123","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीर्तन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। श्याम सलोना कीर्तन मंडल की ओर से डिवाइन बैंक्वट हॉल में शनिवार को एक शाम सांवरे के नाम वार्षिक संकीर्तन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सांसद संजय भाटिया ने मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने बाबा के समक्ष माथा टेका और उनकी पूजा की। इस दौरान प्रिंस बजाज के ‘कारोबार मेरो बाला जी चलावे, म्हारों बैलेंस शीत बाला जी बनावे, जीवे में कदे भी घाटो न आवे, आएगा आएगा नीले चढ़ सांवरा आएगा’ भजन पर श्रद्धालु जमकर झूमे।
कुरुक्षेत्र से आए समस्त श्री श्याम प्रेमी परिवार के सदस्यों अजय, गौरव, एपी चावला, मनोज, प्रवीन और संजय ने कोलकाता से आए विशेष फूलों से बाबा का शृंगार किया। पंडित विनोद शास्त्री ने पूजा कर जोत प्रचंड करवाई। जयपुर से आई सुरभि चतुर्वेदी ने बाबा का गुणगान किया। उन्होंने ‘श्याम धणी आने में जो देर लगेगी। राधे राधे बोलो चले आएंगे बिहारी गाकर’ सभी को भोर विभोर कर दिया। झारखंड से श्वेता अग्रवाल ने ‘आजा खाटू वाले रींगस के इस मोड पे। गली गली ऐलान होना चाहिए’ भजन गाया। इस मौके पर चंदन गर्ग, दीपक गुप्ता, संजय गुप्ता, मोहन लोधी, अजय सैनी, अनुज सिंगला, रोमा सिंगला, सुरेश जैन, सुरेश मित्तल, आयुष गुप्ता, गौरव गोयल, हैप्पी, गोयल, अमूल मित्तल, अंशुल जैन, अंकित सिंगला, शिवम बंसल, पंकज गुप्ता, सुशील गुप्ता मौजूद रहे।