फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   aatta Ghotala karnal

चक्की में गरीबों का आटा बेचने वाले छह डिपो धारकों की सप्लाई सस्पेंड

Thu, 11 Jul 2019 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
aatta Ghotala karnal
खाद्य आपूर्ति विभाग ने बुधवार को छह डिपो धारकों की सप्लाई सस्पेंड कर दी। इन डिपोधारकों का नाम आटा चक्की मालिक को फोर्टिफाइड आटा बेचने में शामिल है। विभाग के पास जैसे ही पुलिस की तरफ से नोटिस जारी होगा। सभी डिपो धारकों के डिपो को रद्द कर दिया जाएगा। साथ ही इनके खिलाफ पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज करवाया जाएगा।
विज्ञापन

उधर खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने पांच डिपो के 47 उपभोक्ताओं से बातचीत की। इस दौरान सभी उपभोक्ताओं ने राशन कार्ड वितरण से खुद को संतुष्ट बताया। दूसरी तरफ पुलिस भी डिपो धारकों की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी कर रही है। चार जुलाई को राशन कार्ड धारकों को सप्लाई होने वाले फोर्टिफाइड आटे के 1336 कट्टे विजय कुमार हरिराम फर्म में पकड़े थे। इनमें 320.75 क्विंटल आटा मिला था। मार्केट में इस आटे की कीमत करीब आठ लाख रुपये बनती थी। आशंका जताई जा रही है कि इस आटे को दूसरे कट्टों में डालने की तैयारी थी। छह जुलाई को पुलिस ने आरोपी विजय को गिरफ्तार कर लिया। दो दिन के रिमांड में आठ लोगों के नाम से राशन बेचने के बारे में बताया।
विज्ञापन

47 उपभोक्ताओं से लिखित में ली जानकारी
डीएफएसई सुरेंद्र अरोड़ा के नेतृत्व में दो इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह, इंद्र संधू और दो सब इंस्पेक्टर लोकेश और जितेंद्र कादियान ने शहर के पांच डिपो धारकों के 47 उपभोक्ताओं के बयान दर्ज किए। सभी उपभोक्ताओं ने समय पर राशन मिलने की बात कही। इस दौरान केशव शर्मा ने बिना विभाग को सूचना दिए डिपो का स्थान बदल लिया, जोकि नियमों के विरुद्ध है। टीम ने पवन कुमार के 10 उपभोक्ता, मोहन शर्मा के 8 उपभोक्ताओं, चावला के नौ उपभोक्ताओं, शर्मा एंड कंपनी के 10 उपभोक्ता और केशव शर्मा के 10 उपभोक्ताओं के बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह डिपो धारकों की सप्लाई सस्पेंड
-विभाग के पास लिखित में कोई रिपोर्ट नहीं आई है। हमने न्यूज पढ़ने के बाद छह डिपो धारकों की सप्लाई सस्पेंड कर दी। जैसी ही पुलिस से कोई लिखित में रिकॉर्ड आएगा, डिपो को रद्द कर दिया जाएगा और पुलिस में केस भी दर्ज करवा देंगे।
- अनिल कुमार, डीएफएससी करनाल।
पुलिस डिपो धारकों की तलाश कर रही है। आटा चक्की मालिक विजय को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। जो भी बातें सामने आई हैं। उन पर पुलिस काम कर रही है।
- हिम्मत सिंह, जांचकर्ता एवं एएसआई सीआईए-थ्री।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed