फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   AAP workers protest demanding the dismissal of Minister of State Sandeep Singh

करनाल: राज्यमंत्री संदीप सिंह की बर्खास्तगी की मांग पर आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Feb 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
AAP workers protest demanding the dismissal of Minister of State Sandeep Singh
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। महिला कोच के यौन शोषण मामले में राज्यमंत्री संदीप सिंह की बर्खास्तगी की मांग के लिए सोमवार को मुख्यमंत्री आवास के नजदीक आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। पुलिस ने मुख्यमंत्री के आवास के नजदीक ही प्रदर्शनकारियों को बैरिकेड लगाकर रोक लिया। इसके बाद पार्टी नेताओं ने बैरिकेड पर चढ़कर नारेबाजी की। उन्होंने एलान किया कि यदि राज्य मंत्री संदीप सिंह को बर्खास्त नहीं किया तो 14 फरवरी को करनाल आ रहे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को काले झंडे दिखाएंगे व 15 फरवरी को चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया जाएगा।
आप नेता अनुराग ढांडा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता सोमवार सुबह स्वामी विवेकानंद पार्क में एकत्रित हुए। जहां से नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में प्रेम नगर स्थित सीएम आवास की ओर कूच किया। इस दौरान प्रदेश स्तरीय नेता बालकृष्ण कौशिक, कार्यकारी जिलाध्यक्ष एवं पार्षद बलविंद्र सिंह विशेष रूप से शामिल रहे। अनुराग ढांडा ने कहा कि जब तक सरकार मंत्री संदीप सिंह को बर्खास्त नहीं करती प्रदर्शनों का सिलसिला जारी रहेगा। इस अवसर पर प्रवीण प्रभाकर, चित्रा सरवारा, राज कौर गिल, बेअंत कौर, सुनील बिंदल, अमनदीप, दलविन्द्र चीमा, जयपाल शर्मा, रामलाल बिलम व निर्मल स्टौंडी मौजूद रहे।
विज्ञापन

अनुराग ढांडा ने कहा कि हरियाणा में आज विपक्ष की भूमिका में सिर्फ आम आदमी पार्टी है। दूसरी पार्टियों के नेताओं ने प्रदेश की बहन-बेटियों की इज्जत के नाम पर चुप्पी साध ली है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा भी इस मामले पर चुप हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ जिस संदीप सिंह को अपनी कार्यकारिणी की मीटिंग में भी नहीं आने दे रहे। वही संदीप सिंह मंत्री पद पर विराजमान हैं। भाजपा सरकार मंत्री संदीप सिंह के मामले में सरकार दोहरी नीति अपना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed