फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   AAP workers and BJP members danced in the joy of victory, played Holi, distributed sweets

जीत की खुशी में झूमे आप कार्यर्ता और भाजपाई, खेली होली, बांटी मिठाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 01:52 AM IST
विज्ञापन
AAP workers and BJP members danced in the joy of victory, played Holi, distributed sweets
करनाल। पांच राज्यों के चुनाव परिणाम आने के बाद वीरवार को कर्णनगरी का माहौल कुछ अलग नजर आया। पंजाब में मिली जीत पर जहां
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई वहीं उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा में भाजपा की सरकार बनने पर कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे और जगह-जगह रंगों की होली खेली व मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।
जगह-जगह आतिशबाजी होने लगी। कमेटी चौक सहित कई स्थानों पर जय श्रीराम के नारे गूंजने लगे। जबकि विपक्ष कांग्रेस के कार्यालयों पर सन्नाटा पसरा रहा।
भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा के नेतृव में कमेटी चौक पर जश्न मनाया गया। सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता यहां पहुंचे और जय श्रीराम के नारों के बीच पार्टी के झंडे लहराए। इस दौरान कुछ देर तक जाम की स्थिति बनी रही। जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा ने कहा कि यह उनकी पार्टी के विकास के एजेंडे पर लोगों के विश्वास को दर्शाता है।
विज्ञापन

मौके पर मेयर रेणु बाला गुप्ता, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला, पूर्व विधायक भगवानदास कबीरपंथी, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक सुखीजा, जिला महामंत्री राजबीर शर्मा, सुनील गोयल, जिला उपाध्यक्ष परवीन लाठर, संजय राणा, मुकेश अरोड़ा, अमृतलाल जोशी, रजनी प्रोचा, मंजू खैंची आदि मौजूद थे। इधर, मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मीडिया कोआर्डिनेटर जगमोहन आनंद ने चार राज्यों में हुई भाजपा की जीत का श्रेय देश की जनता व कार्यकर्ताओं को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed