फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   A Youngster died in a road accident....

Karnal News: सड़क हादसे में युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
A Youngster died in a road accident....
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मूनक। सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों में से एक की मौत हो गई। जबकि दूसरे को हल्की चोटें लगी हैं। बाइक का संतुलन बिगड़ने से युवक सड़क पर गिरे थे, जिनमें से एक युवक को रोडवेज बस ने कुचल दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मेडिकल कॉलेज स्थित शवगृह में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार, गोंदर निवासी रोहित पार्क इंडस्ट्रीज में मजदूरी करता था। बुधवार रात ड्यूटी खत्म करने के बाद वह अपनी बाइक पर चाचा के बेटे के साथ गांव आ रहा था। सुबह आठ बजे जब वे मूनक हैड के पास पहुंचे तो बजरी प्लांट के नजदीक उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों सड़क पर गिर गए। वहीं पीछे से आ रही बस का पहिया रोहित के ऊपर से गुजर गया।
विज्ञापन



23 वर्षीय रोहित अपने परिवार का सबसे बड़ा बेटा था। कक्षा 12वीं तक पढ़ाई करने के बाद वह नौकरी करके परिवार का पालन पोषण कर रहा था। अचानक उसकी मौत से परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। थाना प्रभारी सज्जन सिंह ने बताया कि मृतक के चचेरे भाई मनीष की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed