फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   A young man who went to take a bath with his cousin drowned in the canal

Karnal News: मौसेरे भाई के साथ नहाने गया युवक नहर में डूबा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
A young man who went to take a bath with his cousin drowned in the canal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मूनक। दिल्ली पैरलल नहर में मूनक हेड के पास रविवार सुबह 20 वर्षीय गौरव डूब गया। वह अपने मौसेरे भाई व मामा के एक दोस्त के साथ नहाने गया था। पानी के तेज बहाव के कारण गौरव पानी में बह गया। करीब तीन घंटे बाद आधा किलो मीटर दूर उसका शव मिला।
गौरव सफीदों के बहादुरगढ़ गांव का रहने वाला और 12वीं का छात्र था। वह कॉलेज से सात दिन पहले अपनी मौसी के गांव बल्ला चला गया था। वहां से मौसा के लड़के बृजलाल व मामा के साथी के साथ मूनक हेड पर नहाने आया था। नहाते समय गौरव कुछ गहराई की तरफ गया तो तेज बहाव में फंस गया। उसके भाई व उसके साथी ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन कामयाब नहीं हो सके।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। मूनक हेड से तत्काल दिल्ली पैरलल नहर का पानी कम कराया गया। स्थानीय गोताखोरों ने उसकी तलाश शुरू की तो करीब आधा किलोमीटर दूर उसका शव मिल गया। पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल भेजा। यहां से शव को परिजन घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि गौरव का एक भाई व एक बहन है। उसके मामा ने बताया कि वह सात दिन पहले बल्ला आया था।
थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। नहर का पानी कम करवा कर उसको खोजा गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।
इस घटना के बाद गौरव की मौसी के घर और गांव में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि यदि वह नहीं नहीं गया होता तो आज यह दिन नहीं देखना पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed