{"_id":"68532dc30540a4066009c5b4","slug":"a-young-man-went-missing-after-posting-a-video-on-social-media-karnal-news-c-18-knl1008-672982-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सोशल मीडिया पर वीडियो डाल युवक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सोशल मीडिया पर वीडियो डाल युवक लापता
विज्ञापन
- कंपनी के तीन अधिकारियों पर प्रताड़ना के आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कोयर गांव की प्राइवेट बीमा कंपनी में काम करने वाला युवक सागर मंगलवार को लापता हो गया। उसने लापता होने से पहले नहर किनारे से एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया। वीडियो में उसने कंपनी के तीन वरिष्ठ अधिकारियों ब्रांच मैनेजर, एरिया मैनेजर व एचआर पर मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए।
लापता सागर के भाई विनोद कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे सागर ने एक वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर डाला। वीडियो उसके पास भी भेजा। वीडियो में सागर ने अपनी कंपनी के अधिकारियों पर दबाव बनाने के आरोप लगाए। उसे दूसरी कंपनी में जाने नहीं दिया गया। विनोद ने बताया कि सागर छह महीने से बिना वेतन के काम कर रहा था। आर्थिक तंगी के कारण वह मानसिक रूप से परेशान हो गया था। वीडियो में उसने बताया कि उसके दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें से एक बीमार है और इलाज नहीं करवा पा रहा। बच्चों का स्कूल में एडमिशन तो करवा दिया, लेकिन फीस भरने की स्थिति में नहीं है। निगदू थाना पुलिस तलाश में जुटी है। संवाद