{"_id":"683cc0254aacd2d9ad07e026","slug":"a-young-man-was-strangled-to-death-with-a-towel-karnal-news-c-18-knl1008-659953-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: युवक की गमछे से गला घोंटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: युवक की गमछे से गला घोंटकर हत्या
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। युवक की गमछे से गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव को फैजलीपुर माजरा गांव के समीप नाले के पास फेेंक दिया गया। साथ ही सिर और छाती पर धारदार हथियारों से वार के निशान मिले हैं। मौके पर पहुंची मधुबन थाना पुलिस और एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के शवगृह रखवा दिया है।
रविवार रात तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में काम करने वाले प्रवासियों को बुलाकर पहचान कराने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच है। उसकी दाहिनी कलाई पर अंग्रेजी में एस लिखा है।
गले में बंधा था गमछा ः मधुबन थाना से मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला गला घोंटकर और सिर पर वार कर हत्या करने का लग रहा है। मृतक के सिर पर गहरे घाव हैं। मृतक ने पीला बनियान और लाल रंग का कच्छा पहन रखा था। हत्या के कारणों की जांच और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।