फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   A young man was cheated of Rs 10 lakhs by showing him his dream of studying in Australia

Karnal News: ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई का सपना दिखा युवक से 10 लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
A young man was cheated of Rs 10 lakhs by showing him his dream of studying in Australia
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई का सपना दिखा गोंदर गांव के एक युवक से लाखों रुपये ठग लिए। पीड़ित का आरोप है कि जब उसने रुपये लौटाने को कहा तो आरोपी टाल-मटोल करता रहा, बाद में जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। थाना निसिंग में विकास शर्मा और वान्या सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
प्रदीप कुमार ने बताया कि उसका बेटा प्रशांत बीए फाइनल का छात्र है। उसे पढ़ाई के लिए वह ऑस्ट्रेलिया भेजना चाहता था। उसने नवंबर 2022 में चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित इमिग्रेशन सॉल्यूशन दफ्तर में विकास शर्मा और वान्या सिंह से मुलाकात की। दोनों ने खुद को विदेशी शिक्षा के विशेषज्ञ बताते हुए वीजा न लगने की स्थिति में फीस वापसी का आश्वासन दिया।
विज्ञापन



उसने अपने बेटे के दस्तावेज सौंप दिए और 15 हजार रुपये एंट्री फीस के तौर पर ट्रांसफर किए। कुछ दिन बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया के एक कॉलेज का फर्जी ऑफर लेटर दिखाया गया और सात लाख की मांग की। उन्होंने दिसंबर 2022 में रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके अलावा मेडिकल, जीटीई क्लियरेंस और एंबेसी फीस के नाम पर और रकम ली गई मगर चार महीने तक कोई जवाब नहीं मिला। बाद में जानकारी दी गई कि वीजा रिजेक्ट हो गया है जबकि रिफ्यूजल पहले ही आ चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन




शिकायतकर्ता ने कहा कि आरोपियों ने उसे दो चेक दिए, जो बाउंस हो गए। बाद में आरटीजीएस से 4.12 लाख रुपये लौटाए गए। जब प्रदीप बकाया राशि के लिए दोबारा संपर्क करने चंडीगढ़ गया तो आरोपी कार्यालय में नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed