{"_id":"6849f4cd65279e46840594cc","slug":"a-young-man-hurt-by-not-being-allowed-to-meet-his-children-committed-suicide-karnal-news-c-18-knl1008-667552-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बच्चों से न मिलने देने से आहत युवक ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बच्चों से न मिलने देने से आहत युवक ने की आत्महत्या
विज्ञापन
- परिजन बोले- मायके में रहती है पत्नी, संजीत जब ससुराल जाता था तो किया जाता था अपमानित
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। ससुराल में अपमानित होने और बच्चों से न मिलने देने से आहत युवक ने घर के सामने पेड़ से फंदा लगा आत्महत्या कर ली। मूल रूप से बिहार निवासी 27 वर्षीय संजीत वर्तमान में परिवार के साथ सेक्टर-32 के पास बीरू कॉलोनी में रहकर मजदूरी करता था। मृतक का एक बेटा चार साल तो दूसरे की उम्र तीन साल है।
मृतक के भाई विपिन ने बताया कि संजीत मंगलवार शाम अपने दोनों छोटे बच्चों से मिलने के लिए ससुराल गया था लेकिन वहां उसे बच्चों से मिलने नहीं दिया गया। ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। संजीत इससे आहत था। रात को खाना खाने के बाद सभी परिजन सो गए। आधी रात को जब पिता बाहर निकले तो उन्होंने बेटे को फंदे पर झूलता मिला।
बुधवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के परिजनों ने बताया कि संजीत ने वर्ष 2020 में प्रेम विवाह किया था। शुरुआती कुछ साल संबंध ठीक रहे लेकिन बाद में विवाद शुरू हो गया। एक साल पहले संजीत की पत्नी मायके चली गई और दोनों बच्चों को साथ ले गई। संजीत बच्चों को देखने के लिए बार-बार ससुराल जाता था।
विज्ञापन
मृतक के भाई ने दावा किया कि संजीत की पत्नी का एक युवक से प्रेम-प्रसंग था और वह उसी के साथ लिव-इन में रह रही थी। जब-जब संजीत सेक्टर 33 में झुग्गियों के पास ससुराल में बच्चों से मिलने जाता, तो उसे बेइज्जत किया जाता था और कभी बच्चों को छुपा दिया जाता, कभी उसके साथ मारपीट की जाती। मृतक की पत्नी ने आरोपों को नकारते हुए खुद को पीड़ित बताया है। उसका कहना है कि संजीत शराब पीता था और अक्सर उसके साथ मारपीट करता था।
पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के परिजनों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- मनोज कुमार, थाना प्रभारी, सेक्टर 32-33