फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   A young man eating at a dhaba was beaten with sticks.

Karnal News: ढाबे पर खाना खा रहे युवक को डंडों से पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
A young man eating at a dhaba was beaten with sticks.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल/इंद्री। इंद्री के मोहन चिकन ढाबा पर खाना खा रहे बड़सालू निवासी पवन कुमार पर करीब 15 लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया।
दो कारों व बाइकों से पहुंचे आरोपियों के पास पिस्टल, लोहे की रॉड और डंडे थे। पहले आरोपियों ने पिटाई करके पवन को लहूलुहान किया, इसके बाद उससे माफी मंगवाते हुए वीडियो भी बनवाया। शिकायत पर इंद्री थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
गांव बड़सालू निवासी पवन कुमार ने बताया कि जब वह ढाबे पर खाना खा रहे थे, तभी खेड़ी मानसिंह निवासी प्रिंद्र, आशीष, बीबीपुर निवासी अंशुल, लविश, समौरा निवासी मनिन्द्र और 10 अन्य युवक वहां पहुंचे। प्रिंद्र के पास पिस्टल थी, जबकि अन्य युवकों ने रॉड और डंडे पकड़े हुए थे। सभी ने उन पर पुरानी किसी बात को लेकर हमला कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपियों ने उनसे माफी मंगवाई और मौके से भाग गए। उन्होंने कॉल करके अपने दोस्त राकेश को ढाबा पर बुलाया। राकेश उन्हें इंद्री के अस्पताल लेकर गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उन्हें करनाल रेफर कर दिया। उनका करनाल के अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंद्री थाना के जांच अधिकारी राजेश ने बताया कि पवन के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज किया है। जल्द आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed