फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   A young man died and one injured in a road accident

Karnal News: सड़क हादसे में युवक की मौत, एक घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
A young man died and one injured in a road accident
- नेशनल हाईवे पर फ्लाईओवर की रिटेनिंग वॉल से बाइक टकराने पर हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। तरावड़ी नेशनल हाईवे पर शनिवार की शाम को फ्लाईओवर की रिटेनिंग वॉल से टकराकर बाइक सवार उत्तर प्रदेश के मुहावर निवासी गुलशन (19) की मौत हो गई। जबकि उसके साथ सवार जिला मैनपुरी के गांव चिरावर निवासी श्यामबीर (25) घायल हो गया। तरावड़ी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह से पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। दोनों बाइक पर सवार होकर दिल्ली से चंडीगढ़ जा रहे थे।

तरावड़ी थाना से पुलिस जांच अधिकारी प्रवीन कुमार ने बताया कि गुलशन दिल्ली के सेक्टर-3 में एक निजी कंपनी में काम करता था। शनिवार को वह अपने मामा श्यामबीर के साथ बाइक पर सवार होकर दिल्ली से चंडीगढ़ में अपने दूसरे मामा से मिलने के लिए जा रहा था। शाम को जब वह तरावड़ी में फ्लाईओवर पर पहुंचे बाइक का संतुलन बिगड़ गया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर रिटेनिंग वाॅल से टकरा गई जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने गुलशन को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसका मामा का इलाज चल रहा है। मृतक अविवाहित था। तरावड़ी थाना पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed