फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   A truck loaded with biscuits caught fire, the driver survived

Karnal News: बिस्कुट से भरे ट्रक में लगी आग, चालक की बची जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
A truck loaded with biscuits caught fire, the driver survived
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। जीटी रोड पर तरावड़ी के पास बुधवार रात एक कंपनी के बिस्कुट से भरे ट्रक में आग लग गई। यह ट्रक करनाल से अंबाला की ओर जा रहा था। रात करीब एक बजे जब ट्रक तरावड़ी के पास पहुंचा तभी उसमें आग लग गई।
ट्रक चालक ने समय रहते तुरंत ट्रक को सड़क के किनारे खड़ा किया और खुद नीचे कूद गया। इसके बाद आग ने ट्रक को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। टायर तक जलकर खाक हो गए। घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई।
विज्ञापन

दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वीरवार दोपहर तक ट्रक को खाली कर उसमें से सामान निकाला जा रहा था, लेकिन तब भी ट्रक से धुआं उठता रहा और आग की चिंगारियां सुलगती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि ट्रक में बड़ी मात्रा में ब्रिटानिया के बिस्कुट भरे हुए थे, जो आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गए। इस हादसे में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि, ड्राइवर की सूझबूझ के चलते एक बड़ा जान-माल का नुकसान होने से टल गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक अनुमान है कि आग शॉर्ट सर्किट या ट्रक के इंजन में तकनीकी खराबी के कारण लगी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed