फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   A trolley full of straw bales caught fire after hitting a high-voltage wire.

Karnal News: पराली की गांठों से भरी ट्रॉली, हाई वोल्टेज तार के टकराने से लगी आग

Wed, 15 Oct 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 15 Oct 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
A trolley full of straw bales caught fire after hitting a high-voltage wire.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


निसिंग। सांभली गांव में सड़क से धान की पराली की गांठों से भरी ट्रॉली में हाई वोल्टेज तार के टकराने से आग लग गई। ट्रॉली के टायर और पराली की गांठें जलकर राख हो गईं। हादसा उस समय हुआ जब किसान गांठों से भरी ट्रॉली को सांभली गांव के पास लेकर जा रहा था। हादसे से सड़क के दोनों ओर काफी लंबा जाम लग गया।

गनीमत यह रही कि किसान ने समझदारी दिखाते हुए ट्रैक्टर को ट्राॅली से छुड़ा लिया। हादसे में किसान भी झुलस गया। ग्रामीणों ने बताया कि ओवरलोड पराली की गांठों से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली गांव में सड़क से गुजर रही थी तो ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज तार से टकरा गई। ट्राॅली में गांठों में अचानक आग लग गई। ट्रैक्टर चालक को जब आग लगने का पता चला तो वह जल्दी से पराली की गांठों से भरी ट्रॉली को ट्रैक्टर को छुड़ाकर सड़क किनारे खडा हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पराली की गांठों में लगी आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed