{"_id":"69825dc990004ea6a20b3891","slug":"a-trolley-full-of-pipes-overturned-on-the-road-after-going-out-of-control-causing-traffic-jam-karnal-news-c-18-knl1018-838358-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा पाइप से भरा ट्राॅला, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा पाइप से भरा ट्राॅला, लगा जाम
Wed, 04 Feb 2026 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
कर्ण लेक के नजदीक हाइवे पर पलटा ट्रक। सौशल मीड़िया
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। राष्ट्रीय राजमार्ग 44 स्थित कर्ण लेक के नजदीक दिल्ली से चंडीगढ़ की तरफ जा रहा ट्राॅला अनियंत्रित होकर दूसरे लेन में जाकर पलट गया। ट्राॅला में भरे पाइप सड़क पर बिखर गए। दिल्ली-चंडीगढ़ लेन पर जाम लग गया। नीलोखेड़ी की ओर से आने वाले वाहनों की कतार लग गई। सदर थाना पुलिस और यातायात पुलिस पहुंची और क्रेन की मदद से ट्राॅला व पाइपों को हटाकर यातायात सुचारु किया।
मंगलवार सुबह पानी के पाइपों से भरा ट्रॉला दिल्ली से चंडीगढ़ की ओर जा रहा था। कर्ण लेक के नजदीक चालक नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रॉला डिवाइडर पार करता हुआ चंडीगढ़-दिल्ली लेन में जा पहुंचा। पलट गया और पाइप सड़क पर फैल गए। ट्राॅला का एक पहिया भी निकल गया। सड़क घिर जाने से अन्य वाहन रोकने पड़े। कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
यातायात एवं हाईवे थाना प्रभारी दर्शन सिंह ने मौके पर पहुंचकर सड़क से पाइपों को हटवाया। सदर थाना प्रभारी तरसेम चंद ने बताया कि हादसे में ट्राॅला चालक को हल्की चोटें आई थीं। एंबुलेंस में उन्हें अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
-- -
सड़क पर कोई वाहन होता तो जा सकती थी जान
चंडीगढ़ से दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहन चालक सचिन, गुरप्रताप सिंह, राजिंद्र सहित अन्य ने बताया कि सुबह हादसे के बाद कई वाहन एकदम रुक गए। उन्होंने भी अपनी गाड़ियां रोक लीं। थोड़ी दूरी पर जाकर देखा तो पाइपों से भरा हुआ ट्राॅला पलटा हुआ था। सड़क पर पाइप बिखरे पड़े थे। वाहन चालकों ने कहा कि पानी के पाइप ज्यादा वजन वाले थे। हादसे के समय यदि सड़क पर कोई वाहन होता तो उस पर पाइप गिर जाते। किसी व्यक्ति पर पाइप गिरते तो जान जा सकती थी।