{"_id":"698cd22bf65ce89f8504ce57","slug":"a-tractor-trolley-overturned-after-a-tyre-burst-on-nh-44-karnal-news-c-18-1-knl1038-843998-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: एनएच-44 पर टायर निकलने से ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: एनएच-44 पर टायर निकलने से ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी
विज्ञापन
हाईवे पर पलटी ट्राली स्वयं
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। नेशनल हाईवे-44 पर नीलोखेड़ी के समीप बुधवार सुबह करीब 8 बजे तूड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्राॅली पलट गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्राॅली के एक साइड के दोनों टायर नट-बोल्ट टूटने के कारण निकल गए, जिससे संतुलन बिगड़ गया। ट्रैक्टर ट्राॅली चंडीगढ़ की ओर जा रही थी।
जांच अधिकारी रामफल ने बताया कि किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। हाइड्रा और क्रेन की मदद से ट्राली को हटवाकर मार्ग को साफ कराया गया। ट्राॅली में क्षमता से अधिक तूड़ी भरी हुई थी। चलते समय अचानक एक टायर एक्सल से अलग हो गया था। कुछ ही क्षण में उसी साइड का दूसरा टायर भी निकल गया। ट्राली का संतुलन बिगड़ा और पलट गई।
उस समय आसपास अन्य वाहन भी गुजर रहे थे, लेकिन चपेट में आने से बच गए। ट्राॅली पलटने के बाद उसकी प्लास्टिक पल्ली फट गई और बड़ी मात्रा में तूड़ी सड़क पर फैल गई। दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं। जाम की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैफिक को सर्विस रोड की ओर डायवर्ट किया।