{"_id":"65c2b5ec7995366b340b599f","slug":"a-student-learning-to-ride-a-scooter-in-kachhwa-died-after-falling-on-the-road-karnal-news-c-18-knl1008-320831-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: काछवा में स्कूटी चलाना सीख रहे छात्र की सड़क पर गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: काछवा में स्कूटी चलाना सीख रहे छात्र की सड़क पर गिरकर मौत
विज्ञापन
काछवा में स्कूटी चलाना सीख रहे छात्र की सड़क पर गिरकर मौत
- 10वीं कक्षा में पढ़ता था ललित, गणतंत्र दिवस पर स्कूल में किया था सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
काछवा (करनाल)। काछवा गांव में सोमवार शाम 10वीं के एक छात्र की सड़क हादसे मौत हो गई। वह परिवार का इकलौता बेटा था। ललित काछवा-जरीफाबाद सड़क पर स्कूटी चलाना सीख रहा था और अचानक स्कूटी का टायर फिसल गया और वह सड़क पर जा गिरा। जिसको करनाल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सोमवार की शाम 15 वर्षीय ललित वर्मा घर से स्कूटी लेकर निकला था। बताया जाता है कि वह स्कूटी चलाना सीखना चाहता था। वह स्कूटी लेकर काछवा-जरीफाबाद सड़क पर पहुंच गया। वहां पर उसने स्कूटी दौड़ानी शुरू की। इसी बीच सड़क पर गड्ढे देख उसने ब्रेक लगाए तो स्कूटी का टायर फिसल गया और उसने संतुलन खो दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ललित को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया मगर उसकी मौत हो चुकी थी।
ललित वर्मा घर का इकलौता बेटा था। उसकी एक छोटी बहन है। ललित गांव के सरकारी स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ता था और पढ़ाई में होनहार था। स्कूल के अध्यापक जगतार सिंह ने बताया कि उसे 26 जनवरी को स्कूल की तरफ से भी श्रेेष्ठ छात्र के रूप में सम्मानित किया गया था। ललित की मौत से परिवार में मातम पसरा है। मां का रो रोकर बुरा हाल है।