{"_id":"692754749816fd773e09b319","slug":"a-scuffle-broke-out-between-the-school-chairman-and-the-parents-over-the-beating-of-a-child-karnal-news-c-18-knl1018-788766-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बच्चे की पिटाई को लेकर स्कूल चेयरमैन व अभिभावक के बीच हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बच्चे की पिटाई को लेकर स्कूल चेयरमैन व अभिभावक के बीच हाथापाई
Thu, 27 Nov 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Thu, 27 Nov 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
इंद्री। वार्ड-8 स्थित एक निजी स्कूल में बच्चे के देर से आने के मामले ने इतना तूल पकड़ा कि बात हाथापाई और थाने तक जा पहुंच गई। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह वार्ड-8 निवासी एक अभिभावक अपने बच्चे को सुबह स्कूल छोड़ने के लिए गया तो स्कूल के चेयरमैन ने बच्चे को देरी से आने का कारण पूछा।
बच्चे के अभिभावकों के अनुसार इस बात को लेकर चेयरमैन ने बच्चे की पिटाई कर दी। बच्चे का पिता तैश में आकर स्कूल चेयरमैन के साथ बहस करने लगा। मामला हाथापाई तक पहुंच गया। चेयरमैन ने डायल 112 की टीम को बुलाया। पुलिस थाने पहुंचने से पहले दोनों पक्षों ने अपना अपना मेडिकल करवाया और हाथापाई की शिकायत इंद्री पुलिस में दी। दोनों पक्षों में पंचायतों का दौर चलता रहा लेकिन समझौता नहीं हो सका। इंद्री थाना के जांच अधिकारी विक्रमजीत ने बताया कि दोनों पक्षों ने कार्रवाई के लिए शिकायत दी है। नियमानुसार जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद