{"_id":"69b1c5489c260454c707051d","slug":"a-school-bus-carrying-30-children-caught-fire-after-a-tyre-burst-due-to-a-short-circuit-karnal-news-c-18-knl1018-862589-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: टायर फटने के बाद स्कूल बस में शाॅर्ट सर्किट से लगी आग, 30 बच्चे थे सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: टायर फटने के बाद स्कूल बस में शाॅर्ट सर्किट से लगी आग, 30 बच्चे थे सवार
Thu, 12 Mar 2026 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Thu, 12 Mar 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
बस में से निकालता धुआ स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। सेक्टर-6 स्थित गुरु ब्रह्मानंद चौक के पास बुधवार दोपहर को निजी स्कूल की बस का टायर फटने के बाद शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। बस में 30 बच्चे थे। चालक सतीश कुमार ने बस को साइड में लगाकर सभी बच्चों को सुरक्षित उतारा। बस में लगे अग्निशमन सिलिंडर की सहायता से आग पर काबू पाया। सभी बच्चों को दूसरी बस से घर भेज दिया गया।
बस सीएनजी से संचालित थी।
बुधवार को आरपीएस स्कूल की बस में बच्चे घर लौट रहे थे। सेक्टर-6 के चौक के पास बस का अगला टायर फटा और बस से धुआं उठने लगा। चालक सतीश कुमार ने बताया कि धुआं निकलता देख उन्होंने तुरंत बस रोक दी और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद बस में आग लग गई। बस में मौजूद अग्निशामक यंत्रों की मदद से उन्होंने और सहायक ने आग पर काबू पाया। पुलिस की जांच में पता चला कि टायर फटने के कारण बस में शॉर्ट सर्किट हुआ और पहले धुआं उठा, इसके बाद आग लग गई।
-- -
2022 माॅडल है स्कूल बस, 2026 तक है फिटनेस
बस टाटा कंपनी की है। बस का रजिस्ट्रेशन 26 जुलाई, 2022 को हुआ था। फिटनेस 11 अगस्त, 2026 तक है। वहीं बस में सीएनजी लगी हुई है।
-- -
नियमित हो रही जांच, लापरवाही पर बस इंपाउंड
आरटीए सचिव विजय देसवाल ने बताया कि स्कूल बसों की नियमित तौर पर अभियान चलाकर जांच की जा रही है। जिन बसों में खामी मिलती है, उन्हें चालान करते हैं। वहीं बड़ी लापरवाही पर बसों को इंपाउंड भी किया जाता है। ज्यादातर बसों का फिटनेस सर्टिफिकेट भी है।