फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   A relationship strengthened by truth, understanding, and trust

Karnal News: सच्चाई, समझदारी और विश्वास से मजबूत किया रिश्ता

Sat, 14 Feb 2026 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 14 Feb 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
A relationship strengthened by truth, understanding, and trust
करनाल।
विज्ञापन

वैलेंटाइन डे केवल प्रेमी जोड़ों तक सीमित नहीं है। यह उन रिश्तों का उत्सव भी है जो समय, संघर्ष और समझदारी की कसौटी पर खरे उतरे हैं। उत्सव उन जोड़ों का जिन्होंने अपने रिश्तों को सच्चाई, विश्वास और आपसी समझ से मजबूत बनाया। सभी को साथ में लेकर चले। किसी ने अपने प्रेम को शादी में बदलने के लिए तीन से चार साल का इंतजार किया तो किसी ने शादी के बाद प्रेम की शुरुआत की। साथी के प्रेम के साथ परिवार का साथ भी महत्वपूर्ण रहा।
उन पर विश्वास था और सभी मान गए
सेक्टर-13 निवासी अनामिका जैन और उनके पति जिनेश जैन ने बताया कि उन्होंने 1997 में प्रेम विवाह किया था। पति उनकी छोटी बहन को पढ़ाने के लिए घर पर आया करते थे। धीरे-धीरे दोस्ती हुई। एक साल बाद पति ने कहा कि शादी करनी है। घर में बताया तो भाई और पिता ने इंकार दिया। उन पर विश्वास था। दोनों ने सभी को मनाया। एक साल का समय लगा। आखिर में सभी मान गए। 2025 में शदी को 28 साल हो गए। अब वह नाना-नानी भी बन चुके हैं।
विज्ञापन

परिवार थे खिलाफ, मनाने में लगे चार साल
शहर निवासी आशना सिंगला ने बताया कि प्रेम विवाह को 6 साल हो चुके हैं। पति अतुल वत्स से 13 साल पहले कॉलेज में मिली थीं। दोनों ने एमबीए में दाखिला लिया था। अच्छे सहपाठी, फिर दोस्त बने। तीन साल बाद दोस्ती के प्यार में बदलने का अहसास हुआ। आशना हरियाणा से हैं और अतुल बिहार से। अलग राज्य, अलग जाति और अलग रीति-रिवाज। पति के परिवार को मनाने में चार साल लगे। आखिरकार परिवार मान गए और 2019 में शादी हुई। आज उनकी एक प्यारी सी बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के बाद किया प्यार का इजहार
राजू और मीनू सैनी ने बताया कि उनकी शादी को 22 साल हो चुके हैं। वर्ष 2004 में उनका विवाह हुआ था। शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को देखा तक नहीं था। एक-दूसरे को समझने में समय लगा। दोनों ने पहले दोस्त बनने की कोशिश की। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी, एक-दूसरे की पसंद-नापसंद जानी और जिम्मेदारियों को साथ मिलकर निभाया। शादी के कुछ समय बाद प्यार का इजहार किया। राजू सैनी ने बताया कि उनकी शादी पूरी तरह से प्रेम विवाह की तरह ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed