{"_id":"692b4f970bf0c344750de73e","slug":"a-rally-was-taken-out-and-a-message-was-given-to-stay-away-from-drugs-karnal-news-c-18-knl1018-790498-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: रैली निकाल नशे से दूर रहने का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: रैली निकाल नशे से दूर रहने का दिया संदेश
Sun, 30 Nov 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 30 Nov 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
बल्ला। महर्षि दयानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बल्ला में नशा मुक्ति पर रैली निकाली गई। शुभारंभ एमडी स्कूल प्रबंधन नरेंद्र आर्य ने किया। प्रिंसिपल कविता मान आर्य एवं वाइस प्रिंसिपल सुनील ने बच्चों एवं ग्रामीणों को नशे से दूरी बनाए रखने की सलाह दी। गतिविधि इंचार्ज मीनाक्षी ने नशे पर आधारित पेंटिंग भी बनवाई। बच्चों ने नशे के खिलाफ नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। रैली एमडी स्कूल के खेल ग्राउंड से लेकर मानपुर चौक, दोली चौपाल, भगत सिंह चौक, बाजार, बीएसएनल चौक वाया छोटू राम चौक से होती हुई दादा खेड़ा पर पहुंची। संवाद
विज्ञापन