फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   A procession will be taken out on August 2

Karnal News: 2 अगस्त को निकाली जाएगी शोभायात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
A procession will be taken out on August 2
घराैंडा। मुल्तान ज्योत युवा सभा की ओर से दो दिवसीय तृतीय मुल्तान ज्योत महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर 2 अगस्त को घरौंडा में श्री राधे कृष्ण मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण और समाजसेवी सुभाष खुराना शिरकत करेंगे। सभा के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि 3 अगस्त को पवित्र ज्योति हरिद्वार के लिए प्रस्थान करेगी जिसमें हरिद्वार के विधायक मदन कौशिक मौजूद होंगे। साथ ही हरिद्वार में भंडारे व भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। मुल्तान ज्योत युवा ने बताया कि हर्षोल्लास के साथ पवित्र ज्योति को गंगा मैया में विसर्जित किया जाएगा। इस मौके पर मुल्तान ज्योत युवा सभा के सदस्य अनिल जावा, दीपक छाबड़ा, अंकुश अरोड़ा और परवीन चानना सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed