फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   a patient jumped from six floor and got dead

कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट आने के चार घंटे पहले ही संदिग्ध मरीज की मेडिकल कॉलेज की छठी मंजिल से गिरने पर मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
a patient jumped from six floor and got dead
कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज की छठी मंजिल पर बने आइसोलेशन वार्ड से सोमवार की सुबह चार बजे कोरोना वायरस के एक संदिग्ध मरीज ने भागने का प्रयास किया। कपड़ों की रस्सी बनाकर उतरने के प्रयास में नीचे गिरकर उसकी मौत हो गयी। चार घंटे बाद उसकी कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट आयी, जो नेगेटिव पायी गयी। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने फायर ब्रिगेड की गाड़ी और पुलिस को घटना की सूचना दी। फायर कर्मचारियों ने उसके शव को फाइबर की बनी छत से उतारा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पानीपत के गांव गढ़ी नूरपुर निवासी 55 वर्षीय शिवचरण को पता था कि सोमवार सुबह उसकी कोरोना वायरस की रिपोर्ट आनी है। उसे डर था कहीं उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव ना आ जाये, इसलिये वह आइसोलेशन वार्ड से भागना चाहता था। इसके लिये शिवचरण ने सोमवार सुबह चार बजे बेडसीट, परदे, पॉलीथिन और रस्सी में गांठ मारकर मेडिकल कॉलेज की छठी मंजिल की खिड़की से लटकाया। फिर वह उसके सहारे नीचे उतरकर भागना चाहता था, लेकिन इस दौरान वह फाइबर से बनी छत पर गिर गया। जोर से धमाका होने पर मेडिकल कॉलेज प्रशासन मौके पर पहुंचा। इसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर बुलाई गयी। शिवचरण को वहां से उतारा, तब तक काफी देर हो चुकी थी। मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। इस संबंध में सीएमओ डा. अश्वनी ने बताया कि शिवचरण की कोरोना की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
विज्ञापन

किराने की दुकान चलाता था शिवचरण, हार्ट का भी था मरीज
पानीपत के गांव गढ़ी नूरपुर निवासी शिव चरण के भाई रमेश ने बताया कि वह चार भाई हैं। सबसे बड़ा भाई शिव चरण था जो गांव में किराने की दुकान चलता था। उसके एक लड़का और दो लड़कियां हैं। सभी की शादी की हुई है। शिव चरण को दो साल पहले हार्ट अटैक आया था जिसके बाद उसका आपरेशन कराया गया था। कुछ दिनों से उसके लीवर में तकलीफ थी। इस कारण उसे पहले तो पानीपत के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया। इसके बाद परिजन उसे पानीपत में ही एक प्राइवेट अस्पताल में लेकर गये। वहां से उसके भाई को रेफर कर दिया गया तो वह एक अप्रैल को अपने भाई को मेडिकल कॉलेज करनाल लेकर आया था। चार अप्रैल को डॉक्टर ने उन्हें कहा कि शिव चरण में कोरोना के लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो इसे आइसोलेशन वार्ड में दाखिल कराना पड़ेगा। तभी से उसका भाई आइसोलेशन वार्ड में दाखिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिव चरण ने मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड से भागने का प्रयास किया था। इस कारण वह छठी मंजिल से नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। शिव चरण की कोरोना वायरस की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उसका पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है और संस्कार भी करा दिया है।-संजीव गौड़, सिविल लाइन थाना प्रभारी करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed