फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   A moving car caught fire, life saved

Karnal News: चलती कार में लगी आग, बची जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
A moving car caught fire, life saved
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। असंध के धनौली गांव में मंगलवार देर रात चलती ब्रेजा कार में आग लग गई। आग कार के एसी में चिंगारी उठने से लगी। आग की लपटों ने पूरी गाड़ी को चपेट में ले लिया। धमाके से कार के शीशे टूट गए और तेल का टैंक फट गया। कार चालक समय रहते बाहर निकल गया और जान बच गई।
करनैल सिंह मंगलवार रात करीब 10 बजे अपनी ब्रेजा कार से धनौली से असंध लौट रहा था। जैसे ही वह धनौली के पास पहुंचा, कार के एसी में चिंगारी उठने लगी। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए करनैल सिंह ने तुरंत कार को सड़क किनारे रोक दिया और बाहर निकल गया। राहगीरों और अन्य वाहन चालकों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग की तीव्रता के कारण वे सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। कार मालिक करनैल सिंह का कहना है कि उनकी कार बिल्कुल नई थी और बहुत कम इस्तेमाल होती थी। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed