{"_id":"67478b754e61ae270f017ea8","slug":"a-martyrs-memorial-will-be-built-near-the-auditorium-under-construction-karnal-news-c-18-knl1008-528106-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: निर्माणाधीन ऑडिटोरियम के पास बनेगा शहीदी स्मारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: निर्माणाधीन ऑडिटोरियम के पास बनेगा शहीदी स्मारक
विज्ञापन
घरौंडा। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा कि कोरोना काल में रुके हुए विकास कार्यों में गति लाई जाएगी और आने वाले समय में काफी परियोजनाएं क्षेत्र में लाई जाएगी। शहर में निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का निर्माण होने के बाद शहर की सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं के साथ साथ सरकारी व निजी स्कूलों को इसका लाभ मिलेगा। ऑडिटोरियम के पास शहीदी स्मारक भी बनाया जाएगा जोकि शहीदों को समर्पित होगा।
विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के सामने निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का निरीक्षण करने के लिए अधिकारियों के साथ पहुंचे और अधिकारियों को शीघ्र ही ऑडिटोरियम का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बनने वाले शहीद स्मारक, पार्किंग व अन्य व्यवस्थाओं पर अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की। बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि ऑडिटोरियम बनने के बाद शहर के लोगों को एक अच्छी सौगात मिलेगी। उन्होंने कहा कि ऑडोटोरियम का कार्य लगभग तीन माह में पूरा होने की संभावना है। जिसके बाद इस भवन में 26 जनवरी,15 अगस्त, सरकारी व निजी स्कूल, सामाजिक संस्थाएं किसी प्रकार का भी कार्य कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि ऑडिटोरियम में हर सुविधा दी जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा कि आने वाले समय में स्वच्छता पर बल दिया जाएगा। इस मौके पर एसडीएम राजेश सोनी, नगरपालिका के चेयरमैन हैप्पी लक गुप्ता, नगरपालिका सचिव रविप्रकाश शर्मा, प्रधानाचार्य इंदरजीत कालिया व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन -ऑडिटोरियम का निरीक्षण करने पहुंचे हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण।