{"_id":"69d96185dfb3ebf4990ee4bf","slug":"a-man-entered-the-house-and-attacked-with-a-knife-one-injured-karnal-news-c-18-knl1018-883641-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: घर में घुसकर किया चाकू से हमला, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: घर में घुसकर किया चाकू से हमला, एक घायल
Sat, 11 Apr 2026 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 11 Apr 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
इंद्री। इस्लामनगर गांव में बीते बुधवार को एक महिला और उसके बेटे ने घर में घुसकर एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया। शिकायतकर्ता राहुल कुमार ने थाना इंद्री में दर्ज मामले में बताया कि वह 8 अप्रैल की सुबह ड्यूटी पर घीड़ गांव गया था। इसी दौरान उसके दादा राजू ने फोन कर चाचा मनोज पर हमले की सूचना दी। राहुल ने बताया कि इस्लामनगर निवासी आरोपी रीटा और उसके बेटे अंकित ने घर में घुसकर उसके चाचा मनोज की पिटाई की और चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने मनोज को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर राहुल भी अस्पताल पहुंचा। इंद्री थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन