{"_id":"69d6bec582eab755480e6a48","slug":"a-man-befriended-a-woman-and-lured-her-into-marriage-and-raped-her-an-fir-has-been-lodged-karnal-news-c-18-knl1018-882096-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: दोस्ती करके शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: दोस्ती करके शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज
Thu, 09 Apr 2026 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Thu, 09 Apr 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
करनाल।
शहर की एक काॅलोनी की रहने वाली युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया गया। आरोप चोरकारसा निवासी आरोपी सचिन पर है। आरोपी युवती के फोटो, वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। युवती ने एसपी को शिकायत दी है।
महिला थाना पुलिस ने शिकायत पर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। युवती का मेडिकल करवाया गया है। इसमें दुष्कर्म की पुष्टी हुई है। पीड़िता ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि वह मुगल कैनाल स्थित एक सेंटर पर वीजा इमीग्रेशन का काम करती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात सचिन से हुई। दोनों के बीच इंस्टाग्राम और मोबाइल फोन पर बातचीत शुरू हुई।
इसके बाद आरोपी वीडियो कॉल के करके बातचीत करता था। इसी को लेकर दोनों के बीच संपर्क और ज्यादा बढ़ गया। आरोप है कि सचिन ने इसी दाैरान उसे शादी करने का झूठा झांसा दिया। 24 मार्च, 2025 को उसे डराकर एकता कॉलोनी में ले जाकर दुष्कर्म किया। 29 मार्च, 2025 को फोन करके किसी को बताने पर उसके फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
विज्ञापन
महिला थाना प्रभारी कविता गोयत ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।