फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   A little girl gave darshan to the devotees...

Karnal News: भक्तों को दर्शन दे गई रे एक छोटी सी कन्या...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
A little girl gave darshan to the devotees...
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। नवरात्र के अवसर पर आदि शक्ति मां झंडेवाली सेवा समिति की ओर से मां भगवती की चौकी का आयोजन श्री कृष्णा मंदिर सेक्टर 14 में किया जा रहा है। मां की चौकी में मां की महिमा का गुणगान करते हुए कलाकार बब्बू चावला ने किया। उन्होंने भक्तों को दर्शन दे गई रे एक छोटी सी कन्या.. और कोठे ऊपर कोठडी मैया का भवन सजा दूंगी, जो मेरी मईया टीका मांगे बिंदिया और लगा दूंगी.. जो मेरी मईया पहन के निकले जयकारा लगवा दूंगी भजन गाकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।


मां की चौकी के अतिथि विधायक जगमोहन आनंद, कृष्ण गर्ग पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर, पार्षद मोनिक गर्ग, पार्षद आशया कुमार, पूर्व पार्षद वीर विक्रम रहे। मां की जोत प्रचंड बंसी लाल वधवा ने की। मां का शृंगार यतिन आनंद, योगेश कामरा,वंश बजाज, कमल ढीगड़ा, करण बहल, भीम सिंह, कपिल सचदेवा, दिनेश गौकर्ण, राजीव चौधरी, अनिल त्रिखा, दिनेश गांधी, नीतू सचदेवा, मोहन लोधी अध्यक्ष भाजपा शहरी मंडल, अशोक चावला, दिनेश रसिक, पप्पी अरोड़ा, धीरज कथूरिया ने किया। मां की आरती अशोक मणिक ने की। आदि शक्ति मां झंडेवाली सेवा समिति के मुख्य सेवादार राजेश लांबा ने बताया कि 30 मार्च से शुरू हुई चौकी छह अप्रैल तक रोजाना शाम को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed