फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   A labourer was stabbed to death near the Madhuban Police Academy.

Karnal News: मधुबन पुलिस अकादमी के पास चाकू मारकर श्रमिक की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
A labourer was stabbed to death near the Madhuban Police Academy.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल/मधुबन। हरियाणा पुलिस अकादमी के पीटीसी गेट के नजदीक वीरवार की रात को सिकरी गांव निवासी रवि (21) की तीन हमलावरों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। रवि ओसवाल कंपनी में मजदूरी करते थे। वीरवार की रात को शिफ्ट खत्म करने के बाद साइकिल से घर लौट रहे थे।
मृतक के जीजा दीपू ने बताया कि रवि की ड्यूटी दोपहर 2 से रात 10 बजे की होती थी। वह साइकिल पर कंपनी जाता था। वीरवार की रात ड्यूटी खत्म करने के बाद लौट रहा था। पुलिस अकादमी के नजदीक तीन युवकों ने उन पर हमला कर दिया। चाकू से वार किए। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार लोगों ने 112 पर कॉल करके सूचना दी थी। पुलिसकर्मी रवि को पहले अर्पणा अस्पताल लेकर गए। जहां हालत गंभीर होने के कारण उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मधुबन थाने के प्रभारी गौरव पूनिया ने बताया कि शिकायत पर तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी चेक किए जा रहे हैं।
विज्ञापन





अंतिम समय में रवि बोला- तीन युवकों ने किया वार

जीजा दीपू ने बताया कि रवि की हालत चाकू लगने से बिगड़ी हुई थी। अस्पताल में उन्होंने केवल यही बताया कि तीन युवकों ने हमला किया था। किस वजह से हमला हुआ, उसके बारे में वह कुछ भी नहीं बता पाए। रवि के परिवार में उनके माता-पिता, तीन बहनें और एक छोटा भाई है। रवि मेहनत करके घर चला रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed