{"_id":"69641e35f393bf93be07b204","slug":"a-grand-procession-will-be-taken-out-on-the-occasion-of-hanuman-jayanti-karnal-news-c-244-1-sknl1016-150428-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: संघ की 100 वर्षों की यात्रा और राष्ट्रनिर्माण में योगदान पर किया मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: संघ की 100 वर्षों की यात्रा और राष्ट्रनिर्माण में योगदान पर किया मंथन
विज्ञापन
पानीपत। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से रविवार को आर्य कॉलेज सभागार में जन गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान संघ की 100 वर्षों की यात्रा, समाज सेवा और राष्ट्रनिर्माण में योगदान पर मंथन के साथ ही पंच परिवर्तन पर चर्चा की गई। गोष्ठी में नगर और आसपास के क्षेत्रों से नागरिक, शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता, मातृशक्ति और स्वयंसेवक शामिल हुए।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सह कार्यवाहक डॉ. प्रीतम सिंह ने संघ का इतिहास विषय पर प्रेरक उद्बोधन दिया। उन्होंने संघ की 100 वर्षों की सामाजिक यात्रा की चर्चा की। साथ ही समाज सेवा और राष्ट्रनिर्माण में संघ के योगदान की रूपरेखा प्रस्तुत की। विश्व हिंदू परिषद की प्रांत सह मंत्री डॉ. अनीता मान ने पंच परिवर्तन पर चर्चा की। उन्होंने सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी अपनाना, कुटुंब प्रबोधन और नागरिक कर्तव्य पर जोर दिया। साझा सत्र में नागरिकों ने अपने सामाजिक प्रयासों, स्वच्छता, पर्यावरण और नैतिक मूल्यों के कार्य अनुभव साझा किए। महामंडलेश्वर स्वामी अरुण दास महाराज ने पंच परिवर्तन को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचार प्रमुख प्रदीप कुमार ने वक्ताओं, अतिथियों और नागरिकों को आभार व्यक्त किया। संघ कार्य और साहित्य स्टाल, सेवा भारती के सेवा कार्य और गौ आधारित पंचगव्य उत्पाद गोष्ठी की विशेष आकर्षण रही।