फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   A glimpse of Haryanvi culture will be seen on six main roads of the city.

Karnal News: शहर की छह मुख्य सड़कों पर दिखेगी हरियाणवी संस्कृति की झलक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 07:12 AM IST
विज्ञापन
A glimpse of Haryanvi culture will be seen on six main roads of the city.
- 10.42 करोड़ रुपये से होगा शहर की छह सड़कों का सुंदरीकरण
विज्ञापन

- दिव्य नगर योजना के तहत किया गया है चयनित

- सुंदर फुटपाथ के साथ-साथ बैठने के लिए की जाएगी व्यवस्था
देव शर्मा
करनाल। शहर की छह सड़कों पर हरियाणवी संस्कृति की झलक दिखेगी। इन सड़कों का सुंदरीकरण तो होगा ही, साथ ही खूबसूरत फुटपाथ बनेगा। मूर्तियां लगेंगी, जो हरियाणवी कला को प्रदर्शित करती दिखेंगी। फुटपाथ पर बैठने के लिए व्यवस्था की जाएगी। जलाशय विकसित होंगे और एक ही तरह के पौधे राहगीरों का मन मोहेंगे।
हरियाणा सरकार की दिव्य नगर योजना के तहत छह सड़कों का चयन कर लिया गया है। जिसकी लंबाई करीब 8.5 किमी है। ये सड़कें तो पहले से बनी हैं लेकिन अब इनका योजनाबद्ध तरीके से सुंदरीकरण किया जाएगा। इन सभी का प्रोजेक्ट बनाकर हरियाणा सरकार को भेजा गया था। जिसे स्वीकृति मिल चुकी है। इन सड़कों के सुंदरीकरण पर करीब 10.42 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। इसकी डिजाइन को भी अंतिम रूप दिया गया है।
विज्ञापन

नगर निगम की कार्यकारी अभियंता प्रियंका सैनी ने बताया कि दिव्य नगर योजना के तहत छह सड़कों को लिया गया है। इन सड़कों को ऐसा बनाया जाएगा, जिससे जो यहां भी यहां से गुजरे, उसे अच्छा महसूस हो। लोग इन सड़कों पर सैर करने आएं। जिसे देखते हुए इन सड़कों के किनारे फुटपाथ बनाए जाएंगे। हरियाणवी कला से ओतप्रोत मूर्तियां लगाईं जाएंगी। फुटपाथ पर बैठने के लिए भी सीटें आदि बनाकर व्यवस्था की जाएगी। ताकि लोग यहां बैठकर सड़कों का सुंदर नजारा देख सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्थरों की मूर्तियों का कलात्मक शैली को निहार सकें। मूर्तियों पर फोकस करती लाइटें भी लगाई जाएंगी, जिससे रात के दौरान भी उनका नजारा खूबसूरत हो। फुटपाथ के किनारे जलाशय, फव्वारा भी बनेंगे। इसके किनारे दीवारों को तिंरगा पेंट किया जाएगा। सड़कों की मार्किंग की जाएगी।


दिव्य नगर योजना के तहत चयनित छह सड़कों का टेंडर हो गया है, जो 11 जुलाई को खुलेगा। इसकी तकनीकि स्वीकृति पहले ही मिल चुकी है। इसके बाद रेट अप्रूवल के लिए मुख्यालय भेजा जाएगा। प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगामी दो से तीन महीने के अंदर सुंदरीकरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
- प्रियंका सैनी, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम करनाल

- इन सड़कों का होगा सुंदरीकरण
- आईटीआई चौक से अग्रसेन चौक 2.05 किमी

- अग्रसेन चौक से गीता द्वार तक 1.95 किमी

- अग्रसेन चौक से अंबेडकर चौक 0.55 किमी

- अंबेडकर चौक से पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह तक 1.50 किमी

- ओएसडी आवास से लघु सचिवालय तक 1.60 किमी

- निर्मल कुटिया चौक से मटका चौक तक 0.85 किमी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed