{"_id":"689cf8964d89fdca3503a034","slug":"a-girl-wearing-a-red-bangle-was-found-in-haridwar-all-four-accused-of-kidnapping-were-arrested-karnal-news-c-18-knl1008-714551-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: लाल चूड़ा पहने युवती हरिद्वार से बरामद, अपहरण के चारों आरोपी पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: लाल चूड़ा पहने युवती हरिद्वार से बरामद, अपहरण के चारों आरोपी पकड़े
विज्ञापन
करनाल। दिनदहाड़े घर के सामने से युवती के अपहरण मामले में हाथों में लाल चूड़ा पहने युवती को पुलिस ने हरिद्वार से बरामद कर लिया है। इसके साथ ही अपहरण करने वाले चार आरोपियों को भी पकड़ लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। युवती का मेडिकल कराया गया है। कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए हैं। पुलिस को युवती की शादी का कोई सबूत नहीं मिला है, ऐसे में अपहरण के मामले में ही जांच की जा रही है। मंगलवार की शाम को युवती की ओर से सोशल मीडिया पर जारी किए गए वीडियो में शादी की बात कहने को पुलिस सबूत नहीं मान रही है।
सदर बाजार चौकी क्षेत्र की एक बाजार में मकान के आगे मंगलवार को दिनदहाड़े युवती का अपहरण हुआ था और शाम को लड़की ने अपहरण करने वाले लड़के के साथ ही शादी करने का वीडियो जारी किया था। लड़के के इंस्टाग्राम एकाउंट से जारी वीडियो में युवती ने अपने ही परिवार पर शादी न कराने का आरोप जड़ते हुए ऐसा कदम उठाने की जानकारी दी थी। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार अपहरण के समय दो युवकों ने युवती के मुंह पर थप्पड़ मारने के बाद उसे घसीटते हुए काली कार में डाला और लेकर मौके से भाग गए थे।
परिजन के अनुसार किराये पर कमरा देखने के बहाने आई एक लड़की ने बहाने से युवती को नीचे बुलाया, इसके बाद कार सवार तीन युवक और उस लड़की ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया। डीएसपी राजीव कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी आशू की पहचान मंगलवार को ही हो गई थी। जांच के लिए नौ टीमों का गठन किया गया था। इनपुट के आधार पर युवती को हरिद्वार से बरामद किया है। युवती के पिता की शिकायत पर जिन चार आरोपियों पर केस दर्ज किया गया था, उन्हें भी हिरासत में ले लिया है, अभी पूछताछ जारी है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
युवती के पिता बोले- धमकाकर वीडियो में बुलवाया
युवती के पिता का कहना है कि उनकी बेटी की आरोपी लड़के से बात होती थी, लेकिन जब यह बात हमारे सामने आई तो हमने लड़की को धमकाया कि वह लड़के से दूर रहे। जिसको देखते हुए नवंबर माह में यूपी में शादी तय कर दी थी। उनकी बेटी ने जो वीडियो बनाई है, उसमें उसको डरा धमकाकर बुलवाया गया है। अपहरण सबके सामने किया गया था। उसे घसीटते हुए उसे कार में डाला था।
लड़के के माता-पिता बोले, 5 साल से प्रेमप्रसंग
आरोपी आशू के माता-पिता का कहना है कि दोनों के बीच पांच साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दिसंबर, 2024 में एक बार युवती घर आई थी। उस वक्त युवती के परिवार को भी बताया था और शादी की बात की थी लेकिन उन्होंने हमें छोटी जाति का बताते हुए शादी से मना कर दिया। हमें यह नहीं पता था कि हमारा बेटा लड़की का अपहरण करके ले जाएगा। लड़का ब्रेड की कंपनी में काम करता है और रोज की तरह ही सुबह नौ बजे घर से निकला था।