फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   A girl was found hanging before her love marriage

Karnal News: प्रेम विवाह से पहले फंदे पर लटकी मिली युवती

Sat, 06 Jul 2024 06:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 06 Jul 2024 06:44 AM IST
विज्ञापन
A girl was found hanging before her love marriage
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। सेक्टर-32-33 की झुग्गी झोपड़ी में एक 19 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटकी मिली। युवती की तीन बाद शादी (प्रेम विवाह) थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। सूचना मिलने पर सेक्टर-32,33 थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है।
बताया गया कि झुग्गी झोपड़ी में रहने वाली 19 वर्षीय सुमन को दूसरी जगह की झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले युवक से प्रेम था। दोनों सोमवार को प्रेम विवाह करने वाले थे। इसके लिए उसकी मां तैयार थी। पिता इस शादी से खुश नहीं था, क्योंकि लड़का व लड़की दोनों की अलग अलग जाति थी। मौके पर मौजूद महिलाओं ने बताया कि लड़की का पिता शराब पीता था।
विज्ञापन

वह शादी से मना कर रहा था तो इस बात को लेकर उसने सुबह अपनी बेटी सुमन को पीटा था। इसके बाद ही लड़की फंदे पर लटकी मिली। लड़की तीन बहनों में सबसे बड़ी थी। शादी को लेकर कपड़े व बर्तन भी खरीद लिए गए थे। वहीं सेक्टर-32,33 थाना जांच अधिकारी सुल्तान ने बताया कि अभी मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक

जुंडला गेट कुम्हार मोहल्ले में 22 वर्षीय राहुल फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। राहुल कपड़े की दुकान पर काम करता था। परिजनों के अनुसार वह घर में पहली मंजिल पर बने कमरे में बैठा था। काफी देर तक जब वह नीचे नहीं आया तो वह उसे देखने के लिए ऊपर गए तो वह फंदे पर लटका मिला। सिटी थाना प्रभारी सुलतान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed