{"_id":"68e2d16e5b859b46d5083343","slug":"a-girl-playing-outside-the-house-was-taken-to-a-room-and-molested-karnal-news-c-244-1-pnp1006-145044-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: घर के बाहर खेल रही बच्ची को कमरे ले जाकर की छेड़खानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: घर के बाहर खेल रही बच्ची को कमरे ले जाकर की छेड़खानी
Mon, 06 Oct 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 06 Oct 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। सेक्टर 13-17 थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में घर के बाहर खेल रही चार साल की बच्ची को उठाकर कमरे में ले जाकर छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। परिजन बच्ची को ढूंढते हुए कमरे में पहुंचे और आरोपी के चंगुल से उसे छुड़ाया। थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
एक व्यक्ति ने सेक्टर-13-17 थाना की पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि वह मूल रूप से यूपी के मैनपुरी जिले के रहने वाले हैं। वह अब परिवार सहित एक गांव में रहते हैं। उनकी चार साल की भतीजी 1 अक्तूबर काे खेलते-खेलते घर के बाहर चली गई। वह उस समय निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे थे। वह घर के बाहर खेलती रही। उन्हाेंने कुछ देर बाद बाहर आकर देखा ताे बच्ची नहीं मिली। अंदर जाकर देखा तो वहां भी नहीं मिली।
उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। उनकी भाभी पड़ाेसी रामभज के कमरे पर पहुंची ताे उस समय रामभज बच्ची के साथ छेड़खानी कर रहा था। उसकी भाभी ने बच्ची को छुड़ाया। सेक्टर 13-17 थाना पुलिस की प्रभारी किरण ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आराेपी काे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।