फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   A father and son riding a bike fell on the road and the son died after being hit by a truck.

Karnal News: बाइक सवार पिता-पुत्र सड़क पर गिरे ट्रक की चपेट में आने से बेटे की मौत

Wed, 18 Feb 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 18 Feb 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
A father and son riding a bike fell on the road and the son died after being hit by a truck.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। कैथल रोड स्थित निसिंग पुलिस थाने के नजदीक सोमवार रात को 7:45 बजे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार कैथल के फतेहपुर पूंडरी गांव निवासी सुखविंद्र (17) की मौत हो गई। बाइक सड़क किनारे खड़ी कार की खिड़की लगने से अनियंत्रित हो गई थी। सुखविंद्र आईटीआई में वेल्डर ट्रेड में पढ़ता था। हादसे में मृतक के पिता गगनदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
उनको इलाज के लिए निसिंग के सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है। पिता-पुत्र बाइक पर सवार होकर अपने घर की तरफ जा रहे थे। निसिंग थाना पुलिस ने घायल पिता की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। गगनदीप ने पुलिस को बताया कि सोमवार को वह और उनका बेटा सुखविंद्र सिंह किसी काम से करनाल गए हुए थे। रात को दोनों बाइक पर सवार होकर अपने घर वापस लौट रहे थे। निसिंग थाने के नजदीक सड़क किनारे खड़ी कार के पास से गुजरते समय अचानक उसका दरवाजा खुल गया। दरवाजे से टकराकर बाइक अनियंत्रित हो गई। दोनों नीचे गिर गए। पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए।
विज्ञापन

हादसे में पिता-पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को निसिंग के सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने सुखविंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। निसिंग थाना प्रभारी श्रीभगवान ने बताया कि पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जल्द चालक को जांच में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed