{"_id":"696d4329894170719e01287b","slug":"a-dumper-collided-with-a-truck-trapping-the-driver-and-operator-in-the-damaged-cabin-surviving-after-an-hour-long-battle-karnal-news-c-18-knl1018-826858-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: ट्रक से टकराया डंपर, क्षतिग्रस्त केबिन में फंसे चालक-परिचालक, एक घंटे तक जंग के बाद जीती जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: ट्रक से टकराया डंपर, क्षतिग्रस्त केबिन में फंसे चालक-परिचालक, एक घंटे तक जंग के बाद जीती जिंदगी
Mon, 19 Jan 2026 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 19 Jan 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
करनाल। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर नीलोखेड़ी के समाना बाहू गांव के पास रविवार को दिल्ली की तरफ जा रहे ट्रक चालक ने रफ्तार कम करने के लिए अचानक ब्रेक लगाए। पीछे से तेज रफ्तार से आए डंपर का चालक ब्रेक नहीं लगा पाया और ट्रक से टक्कर हो गई। डंपर के क्षतिग्रस्त केबिन में चालक जसविंद्र और परिचालक कुलविंद्र फंस गए। एक घंटे में उनको बाहर निकाला जा सका। दोनों की हालत गंभीर है।
पुलिस के अनुसार हादसा सुबह 9 बजे हुआ। डंपर चंडीगढ़ से दिल्ली की ओर जा रहा था। हादसा इतना भयानक था कि डंपर का केबिन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। चालक और परिचालक अंदर फंसे हुए थे। आसपास के लोगों ने दोनों को निकालने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए। सूचना पर बुटाना थाना पुलिस पहुंची। दो हाइड्रा क्रेन मंगवाई। डंपर के केबिन को खींचकर सीधा किया गया। एक घंटे के जतन के बाद चालक और परिचालक को केबिन से बाहर निकाला जा सका। दोनों की हालत गंभीर थी। उनको करनाल के निजी अस्पताल पहुंचाया गया। घायल परिचालक कुलविंद्र की हालत अधिक गंभीर बताई गई है।
बुटाना थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि दोनों घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया है। क्षतिग्रस्त डंपर को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
करनाल। तरावड़ी के पखाना गांव के पास रविवार को सुबह 10 बजे पखाना गांव के पास राइस मिल से निकल रहे ट्रक से बचने के प्रयास में चालक कार पर नियंत्रण नहीं रख सका। कार पेड़ से टकरा गई। कार में सवार पंजाब के सरहिंद निवासी महिला सतविंद्र कौर गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार सतविंद्र कौर और उनका परिवार रविवार को कार से तरावड़ी से पखाना गांव की ओर जा रहा था। पखाना गांव के नजदीक स्थित राइस मिल के अंदर से एक ट्रक अचानक सड़क पर आ गया। कार चालक ने ट्रक से बचने के प्रयास में कार को दूसरी साइड में मोड़ा। इस दौरान कार अनियंत्रित होकर सीधे सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं लेकिन सतविंद्र कौर गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास के लोगों ने उनको और परिवार के अन्य सदस्यों को कार से बाहर निकाला। सतविंद्र को करनाल के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
फुटेज में दिखी घटना, वीडियो वायरल
हादसे के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें ट्रक से बचाते हुए कार दूसरी साइड़ में जाकर पेड़ से टकराती दिख रही है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी की जांच की। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि ट्रक राइस मिल से निकल अचानक सड़क पर आता है। बचने के प्रयास में चालक कार को दूसरी तरफ मोड़ता है। कार पेड़ से टकरा जाती है। तरावड़ी थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।