Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   A delegation of 36 women from 33 countries arrived at NDRI.

Karnal News: 33 देशों की 36 महिलाओं का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा एनडीआरआई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
A delegation of 36 women from 33 countries arrived at NDRI.
एनडीआरआई का दौरा करने पहुंचे 33 देशों की 36 महिला पेशेवर पदाधिकारियों को सम्मानित करते संस्थान
करनाल। राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (एनडीआरआई) में बुधवार को 33 देशों की 36 महिला पेशेवर पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। 21वीं सदी की महिला पेशेवरों के लिए नेतृत्व विषय पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत प्रतिनिधिमंडल ने संस्थान की अनुसंधान गतिविधियों, डेयरी तकनीकों और वैज्ञानिक सुविधाओं को करीब से जाना।
विज्ञापन

एनडीआरआई के निदेशक डॉ. धीर सिंह ने नवनिर्मित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भवन में प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। प्रतिनिधिमंडल को एनडीआरआई की ओर से विकसित उच्च दुग्ध उत्पादक करन फ्राइज मवेशी के बारे में बताया गया। इसके साथ ही पशु क्लोनिंग और जीन संपादन जैसी उन्नत प्रजनन जैवप्रौद्योगिकी पर भी जानकारी दी गई। प्रतिनिधियों ने पशुधन फार्म, मॉडल डेयरी प्लांट और दूध गुणवत्ता परीक्षण सुविधाओं का दौरा किया।
विज्ञापन


इन देशों की महिलाएं रहीं शामिल
प्रतिनिधिमंडल में एंटीगुआ और बारबुडा, अर्जेंटीना, आर्मेनिया, बोत्सवाना, कैमरून, कोलंबिया, क्यूबा, इक्वाडोर, घाना, ग्वाटेमाला, गिनी, जॉर्डन, कजाखस्तान, केन्या, लेबनान, लाइबेरिया, मलावी, मालदीव, माली, मॉरीशस, मंगोलिया, मोजांबिक, म्यांमार, नाइजर, नाइजीरिया, पनामा, पेरू, सिएरा लियोन, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, वियतनाम, जाम्बिया और जिम्बाब्वे की महिला पदाधिकारी शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed