{"_id":"6990dc64cdd226176c00a86b","slug":"a-confectioner-died-in-a-head-on-collision-between-a-truck-and-a-bike-karnal-news-c-18-knl1018-845837-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: ट्रक-बाइक की आमने-सामने से टक्कर में हलवाई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: ट्रक-बाइक की आमने-सामने से टक्कर में हलवाई की मौत
Sun, 15 Feb 2026 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 15 Feb 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
करनाल।
नेशनल हाईवे 709ए पर जुंडला स्थित शराब फैक्टरी के मोड़ पर शुक्रवार की रात को बाइक और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में कोट मोहल्ला निवासी हलवाई मोंटू (35)की मौत हो गई। कटा बाग निवासी प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों पक्काखेड़ा गांव में शादी के कार्यक्रम से काम खत्म कर बाइक पर घर लौट रहे थे।
मोंटू तीन बच्चों का पिता था। जोकि हलवाई का काम करके बच्चों का पालन पोषण करता था।
मृतक के छोटे भाई कोट मोहल्ला की हनुमान गली निवासी मंगलू ने बताया कि 13 फरवरी को वह भाई मोंटू और कट्टा बाग निवासी प्रदीप के साथ हलवाई के काम से पक्काखेड़ा गांव गए थे। तीनों काम खत्म कर वापस करनाल लौट रहे थे। वह अपनी बाइक पर थे। भाई मोंटू और प्रदीप दूसरी बाइक पर थे। बाइक मोंटू चला रहे थे। सामने से आ रहे चालक ने लापरवाही से ट्रक को फैक्टरी की ओर मोड़ दिया। ट्रक की सीधी टक्कर उनके भाई की बाइक में लगी। भाई मोंटू की मौके पर ही मौत हो गई। चालक मौके पर ट्रक छोड़कर भाग गया। प्रदीप को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर उनको पीजीआई रेफर कर दिया गया। हालांकि परिजन उसे करनाल के निजी अस्पताल में ले गए।
सदर थाना प्रभारी तरसेम चंद ने बताया कि पुलिस ने मंगलू की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने की प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।