{"_id":"6920d0bca7b11b62640c3ac4","slug":"a-committee-formed-under-the-leadership-of-the-beo-reached-the-school-and-inquired-karnal-news-c-18-knl1018-785427-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बीईओ के नेतृत्व में कमेटी गठित स्कूल पहुंचकर की गई पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बीईओ के नेतृत्व में कमेटी गठित स्कूल पहुंचकर की गई पूछताछ
Sat, 22 Nov 2025 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 22 Nov 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा। यूनिवर्सल अकादमी में गणित के शिक्षक प्रवीण कुमार के लोहे के स्केल से आठवीं कक्षा के छात्र की पिटाई के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मामले में शिक्षा विभाग ने भी जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) रविंद्र कुमार के नेतृत्व में गठित तीन सदस्यीय कमेटी स्कूल पहुंची।
कमेटी ने स्कूल पहुंचकर शिक्षक व प्रबंधन से भी पूछताछ की लेकिन पीड़ित पक्ष समय पर स्कूल नहीं पहुंचा। इसलिए मामले की जांच को सोमवार तक के लिए स्थगित किया गया है। सोमवार को फिर टीम दोनों पक्षों से बातचीत करेगी। खंड शिक्षा अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें पूरे मामले की जानकारी मीडिया रिपोर्ट के माध्यम से मिली, जिसके बाद उन्होंने कुटेल और गुढ़ा स्कूलों के प्रिंसिपल और घरौंडा के राजकीय विद्यालय के एक प्राध्यापक को शामिल करते हुए तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की।
उन्होंने बताया कि टीम ने बरसत रोड स्थित स्कूल में पहुंचकर प्रबंधन से जानकारी ली। साथ ही पीड़ित पक्ष के परिजनों को स्कूल में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के लिए भी सूचना भेजी गई लेकिन परिजन वहां उपस्थित नहीं हुए। परिजनों का कहना है कि वे सोमवार को शिक्षा विभाग के कार्यालय में जाकर अपना पक्ष अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
यह है मामला
शोर करने पर शिक्षक ने स्केल से पीटा
कलहेड़ी गांव के समीप स्थित यूनिवर्सल अकादमी में बुधवार को आठवीं कक्षा के छात्र के क्लास रूम में शोर करने पर गणित शिक्षक प्रवीण कुमार ने उसकी लोहे के स्केल से पिटाई कर दी। इससे छात्र के मुंह, गर्दन, टांग और गुप्तांग पर नील पड़ गए। पिटाई के बाद छात्र सहम गया। घर पहुंचने पर वह कुछ नहीं बोला तो परिवार के लोग चिंतित हुए। पूछने पर छात्र ने जानकारी दी। परिजन छात्र का अस्पताल ले गए। वीरवार को परिजन ने घरौंडा थाना में आरोपी शिक्षक के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस भी मामले की जांच कर रही है।
दो दिन से सहमा है छात्र
पीड़ित छात्र के चाचा ने बताया कि बच्चे को इस कदर पीटा गया कि वह दहशत में है। उन्होंने कहा कि मामले की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। अब शिक्षा विभाग के समक्ष भी सोमवार को विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की जाएगी। खंड शिक्षा अधिकारी रविंद्र कुमार का कहना है कि यदि सोमवार को परिजन उपस्थित होते हैं तो मामले की जांच आगे बढ़ाई जाएगी और दोषी पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।